विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2021

क्या इस Photo में दिखाई दे रही बत्तख को गिन सकते हैं आप ? हर्ष गोयनका ने पूछा सवाल

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका (Businessman Harsh Goenka) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके लोगों को चैलेंज दिया है. हाल ही में आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन (RPG Group took) ने लोगों से सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही आसान सा सवाल पूछा.

क्या इस Photo में दिखाई दे रही बत्तख को गिन सकते हैं आप ? हर्ष गोयनका ने पूछा सवाल
क्या इस Photo में दिखाई दे रही बत्तख को गिन सकते हैं आप ?

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका (Businessman Harsh Goenka) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके लोगों को चैलेंज दिया है. हाल ही में आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन (RPG Group took) ने लोगों से सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही आसान सा सवाल पूछा. लेकिन उनके सवाल ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया या फिर ये कहिए लोग उनके सवाल से काफी कन्फ्यूज हो गए हैं. हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बड़ा आसान सा सवाल है. जरा बताइए तो इस फोटो में कितनी बत्तख हैं.' इस फोटो के शेयर होने के बाद से अबतक बहुत से लोग इस सवाल का जवाब देने की कोशिश कर चुके हैं. बल्कि, लोग अब भी इस कोशिश में लगे हैं कि वह सवाल का सही जवाब दे सकें.

आप खुद भी फोटो को देखकर इस सवाल का जवाब दे सकते हैं. आपको भी जरूर कोशिश करनी चाहिए. आप इस पोटो को ध्यान से देखिए. पहली नजर में आपको फोटो में 9 बत्तख दिखाई देंगी. लेकिन, जैसे-जैसे आप फोटो पर ध्यान देंगे. बत्तखों की गिनती बढ़ती जाएगी. इसलिए बड़े ध्यान से इस फोटो को देखिए और अपना जवाब हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए.

तो अगर आपकी कोशिश पूरी हो गई हो, तो हम आपको बताए देते हैं कि इस फोटो में 9 नहीं बल्कि 16 बत्तख हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Businessman Harsh Goenka, Harsh Goenka, Harsh Goenka Twitter, Harsh Goenka Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com