विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2023

स्कूटी पर बैठी थीं लड़कियां, पीछे से आया सांड, लात मारकर हवा में ऐसे पटका, पलट गई Scooty, फिर जो हुआ...

एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड (Bull Attack) ने दो लड़कियों का ऐसा हाल किया, जिसे देखने के बाद तो आप भी सांड को दूर से देखकर ही डर जाएंगे.

स्कूटी पर बैठी थीं लड़कियां, पीछे से आया सांड, लात मारकर हवा में ऐसे पटका, पलट गई Scooty, फिर जो हुआ...
स्कूटी पर बैठी थीं लड़कियां, पीछे से आया सांड, लात मारकर हवा में ऐसे पटका, पलट गई Scooty

Bull Attack on Girls: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों की लड़ाई और इंसानों पर उनके हमले के तमाम वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कई बार तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, फिर चाहे वो किसी इंसान पर जानवर के हमले का हो या फिर जानवरों की लड़ाई का. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड (Bull Attack) ने दो लड़कियों का ऐसा हाल किया, जिसे देखने के बाद तो आप भी सांड को दूर से देखकर ही डर जाएंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक सांड सड़क पर टहल रहा है. फिर वो सड़क किनारे स्कूटी पर बैठी दो लड़कियों की ओर जाता है और पीछे से अपने दोनों पैर उठाकर लड़कियों को बुरी तरह से लात मारता है. स्कूटी पलट जाती है और साथ में दोनों लड़कियां भी बुरी तरह से गिरती हैं और सांड उनके ऊपर चढ़ जाता है. खटरनाक वीडियो देख तो किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 

देखें Video:

ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर challenger_raju_73 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक करीब 60 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saand Ka Video, Bull Attack On Girls, Viral Video, Bull Kicked The Girls It In The Air, Bull Attack Video, Bull Attack Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com