विज्ञापन

आलू से अरबपति बनने का सपना पड़ा भारी, किसान की एक गलती और हो गया कंगाल

farmer Chips Business: लोगों के इस एक जुनून ने ऐसा मारा चिप्स का 'जायका' कि किसान की 45 साल की मेहनत अब मवेशियों का चारा बन गई. पढ़ें पूरी खबर.

आलू से अरबपति बनने का सपना पड़ा भारी, किसान की एक गलती और हो गया कंगाल
सिर्फ इस एक गलती ने डूबा दी किसान की लुटिया, करोड़ों के आलू अब बन रहे मवेशियों का चारा
AI

One Crore Twenty Lakhs potato: सोचिए, 45 साल की कड़ी मेहनत और 600 टन आलू का ढेर! लेकिन जब बेचने की बारी आई, तो पता चला कि दुनिया 'पतली' होने के चक्कर में आलू से तौबा कर चुकी है. ब्रिटेन के एक किसान एंडी गुडेकर (Andy Goodacre) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. वजन घटाने वाले इंजेक्शन (Weight Loss Injections) ने लोगों की भूख क्या मिटाई, बेचारे किसान की किस्मत पर ही ताला लग गया. आइए जानते हैं क्या है ये 'पोटैटो माउंटेन' (potato mountain) का पूरा माजरा.

ये भी पढ़ें:-दुबई में बिछ गई बर्फ की चादर! रेगिस्तान की गर्मी हुई गायब, क्या ये कयामत की निशानी है?

जब फिटनेस बन गई किसान की दुश्मन (Andy Goodacker potato farmer)

ब्रिटेन के लिंकनशायर में रहने वाले 65 वर्षीय एंडी गुडेकर पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से आलू उगा रहे हैं. इस साल उन्होंने उम्मीद की थी कि उनकी 600 टन की फसल, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये (£1.2 लाख) है, मैक्केन (McCain) और सीब्रुक (Seabrook) जैसी बड़ी कंपनियों के पैकेटों में चिप्स बनकर चमकेगी, लेकिन पासा पलट गया. ओजेंपिक (Ozempic) और मौन्जारो (Mounjaro) जैसे वजन घटाने वाले इंजेक्शनों ने बाजार का गणित बिगाड़ दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Credit: Tom Maddick / SWNS

आलू की डिमांड में भारी गिरावट (Sharp Decline in Potato Demand)

इन इंजेक्शनों की वजह से लोगों को भूख कम लग रही है. जो लोग पहले बड़े चाव से 'फिश एंड चिप्स' का लुत्फ उठाते थे, अब वे या तो पोर्शन छोटा कर रहे हैं या फिर एक ही पैकेट शेयर कर रहे हैं. आलम यह है कि 2024 में ब्रिटेन में करीब 3.6 करोड़ कम फिश एंड चिप्स के पोर्शन बिके हैं. एंडी कहते हैं कि वह रोज कंपनियों को फोन करते हैं, पर जवाब सिर्फ एक ही मिलता है, 'नो ऑर्डर.'

ये भी पढ़ें:-बस एक LPG सिलिंडर दो और महीने भर फ्री बिरयानी खाओ, इस रेस्टोरेंट का अनोखा ऑफर म‍िनटों में हो गया वायरल

हेल्दी लाइफस्टाइल और लेंटिल चिप्स का क्रेज (Rise of Healthy Eating and Lentil Chips)

अब लोग कार्ब्स और तेल से दूरी बना रहे हैं. आलू के चिप्स की जगह दाल से बने 'लेंटिल चिप्स' (Lentil Chips) ने ले ली है. एंडी के खेतों में अब आलुओं का पहाड़ खड़ा है, जो सड़ने की कगार पर है. जो आलू कभी 200 से 300 पाउंड प्रति टन बिकते थे, अब उन्हें कोई मुफ्त में लेने को भी तैयार नहीं है. मजबूरी में ये करोड़ों के आलू अब या तो गाय-भैंसों का चारा बनेंगे या बिजली बनाने वाले 'एनारोबिक डाइजेस्टर' में फेंक दिए जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

पोटैटो इंडस्ट्री पर मंडराता खतरा (Crisis Looming Over the Potato Industry)

यह सिर्फ एंडी की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे ब्रिटेन के आलू किसानों का दर्द है. बदलते खान-पान और दवाइयों के असर ने एक पारंपरिक बिजनेस मॉडल को हिलाकर रख दिया है. सोशल मीडिया पर एंडी के 'आलू के पहाड़' की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोग सहानुभूति तो जता रहे हैं, लेकिन हकीकत यही है कि फिटनेस की इस जंग में किसान हार रहा है. एंडी गुडेकर की यह दास्तां बताती है कि कैसे एक छोटा सा 'हेल्थ ट्रेंड' पूरी इंडस्ट्री को तबाह कर सकता है. फिटनेस के प्रति जागरूकता अच्छी बात है, लेकिन इसकी कीमत एंडी जैसे किसानों को अपना सपना और मेहनत गंवाकर चुकानी पड़ रही है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
British Farmer Viral News, One Crore Twenty Lakhs Potato, Farmer Chips Business, Weight Loss Injections, Ozempic Effects On Food Industry, Andy Goodacker Potato Farmer, UK Potato Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com