- गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग ने करीब सत्तर लाख रुपये मूल्य का नकली मौनजारो इंजेक्शन जब्त किया है
- नकली इंजेक्शन की खेप की जानकारी एक मुखबिर से मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई थी
- मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से इटली की कंपनी द्वारा बनाया जाता है और यह शुगर के इलाज में उपयोगी है
गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग ने नकली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाले (मौनजारो) इंजेक्शन का करीब 70 लाख रुपये का जखीरा जब्त किया है.ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरुग्राम में बड़ी मात्रा में नकली (मौनजारो) इंजेक्शन लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी की गई और पूरा स्टॉक बरामद कर लिया गया.
इतनी बड़ी खेप आई कहां से?
ड्रग कंट्रोल विभाग से जुड़े अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी बनाती है और ये शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है,लेकिन भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है. फिलहाल विभाग जांच कर रहा है कि नकली इंजेक्शन की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई चेन का पता लगाकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अधिकारी ने की एक अपील
DCO अमनदीप चौहान ने लोगों से अपील की है कि दवाइयां सिर्फ लाइसेंसधारी केमिस्ट से बिल लेकर ही खरीदें और इंजेक्शन का बैच नंबर व पैकेजिंग जरूर चेक करें,विभाग ने जब्त इंजेक्शन के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद नकली दवा के सप्लायर और खरीदारों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- सस्ते सोने के नाम पर करोड़ों की ठगी: अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सलमान खान के पिता भी बन चुके हैं शिकार
गुरुग्राम से साहिल मनचंदा की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं