उम्र कोई बंधन नहीं : ब्रिटेन में 103 साल के दुल्हे ने 91 साल की दुल्हन से रचाई शादी

उम्र कोई बंधन नहीं : ब्रिटेन में 103 साल के दुल्हे ने 91 साल की दुल्हन से रचाई शादी

लंदन : ब्रिटेन में 103 साल के एक पुरुष और 91 साल की महिला विवाह बंधन में बंध गए हैं। यह दुनिया में सबसे बुजुर्ग नवदंपति है। जॉर्ज किर्बी और डोरीन लुकी ने एक सादे समारोह में शादी की।

91 साल की दुल्हन डोरीन शादी के बाद व्हील चेयर पर बैठे अपने पति को ले जाते दिखीं। दोनों की उम्र का यदि जोड़ किया जाए, तो वह 194 साल हो जाती है।

यह शादी शनिवार को किर्बी के 103वें जन्मदिन पर ईस्ट ससेक्स के ईस्टबर्न स्थित एक होटल में हुई। इस मौके पर परिवार के करीब 50 सदस्य एवं मित्र मौजूद थे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का एक प्रतिनिधि भी इस शादी का गवाह बना।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विवाह स्थल पर किर्बी ने कहा, यह सिर्फ समय की बात है। डोरीन ने मुझे नौजवान बनाए रखा है। मैं इतना कह सकता हूं कि हम अपना शेष जीवन साथ बिताने जा रहे हैं। इस दंपति की सात संतानें, 15 पौत्र-पौत्रियां तथ सात परपौत्र-परपौत्रियां हैं। ये दोनों 27 साल से साथ रह रहे थे।