शादी हर लड़की के जीवन का सपना होता है. हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी का दिन उसके जीवन का यादगार दिन बन जाए. ऐसे में अगर शादी पर लड़की के लिए घरवाले कुछ खास और अनोखा करें, तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी लड़की यही चाहेगी कि शादी में उसका भी स्वागत घर में ऐसे ही किया जाए.
देखें Video:
Dream entry of every girl ❤️???? pic.twitter.com/eU2FoyVq0w
— îق???????????????? (@gostudyiqraa) May 6, 2021
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @gostudyiqraa नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ये हर लड़की का सपना होता है.' वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के सामने दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं और उनके साथ ढेर सारे लोग भी हैं. घर की सजवाट काफी रॉयल तरीके से की गई है. जैसे ही घर में दुल्हन एंट्री (Bride Entry) करने लगती है, जबरदस्त तरीके से आतिशबाजी होने लगती है. पूरे घर में अनार, महुआ और चकरियां जल रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे WWE की फाइट के पहले अंडरटेकर की एंट्री होने वाली है. अगर आपने कभी WWE की फाइट देखी होगी तो आपको भी वही सीन याद आ जाएगा. अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं