विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2024

लड़कों ने शाहरुख खान के गाने पर किया गजब का रेन डांस, एनर्जी देख फैन हुए लोग, बोले- लड़कियों को भी छोड़ दिया पीछे

वीडियो को कई मिलियन बार देखा जा चुका है और लोग इस डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग खुली सड़क पर ऐसी मस्ती करने को लेकर इन लोगों को ट्रोल भी करते दिखे.

लड़कों ने शाहरुख खान के गाने पर किया गजब का रेन डांस, एनर्जी देख फैन हुए लोग, बोले- लड़कियों को भी छोड़ दिया पीछे
रेन डांस करते लड़कों का वीडियो वायरल

देशभर में जमकर बारिश हो रही है और लोग फुहारों का जमकर मजा भी ले रहे हैं. सोशल मीडिया भी बारिश की मस्ती की गवाही दे रहा है. रेन डांस (Rain Dance) के तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. शाहरुख खान के गाने पर कुछ उसी अंदाज में डांस करते पांच लड़कों का रेन डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो को कई मिलियन बार देखा जा चुका है और लोग इस डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग खुली सड़क पर ऐसी मस्ती करने को लेकर इन लोगों को ट्रोल भी करते दिखे.

शाहरुख खान के अंदाज में डांस

आकाश राजपूत नाम के यूजर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में पांच लड़के बीच सड़क पर नंगे पांव रेन डांस करते दिख रहे हैं. शाहरुख खान के सुपरहिट सॉन्ग ‘कोई लड़की है' पर इन लोगों ने ऐसा सिंक में डांस किया कि लोग तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे. किंग खान वाले स्टेप्स और चेहरे में एक्सप्रेशन्स देख सोशल मीडिया पर लोग इन लड़कों के फैन बन गए हैं.

देखें Video:

किसी ने की तारीफ, किसी ने दी सलाह

वीडियो पर 44.8 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं और हजारों लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इनके डांस के साथ एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं. दूसरे ने लिखा, ये तो लड़कियों से भी अच्छा डांस कर रहे हैं. तीसरे ने लिखा, मुझे आजकल जो सबसे अच्छा लग रहा है वो है कि लड़के पूरी तरह से अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस कर रहे हैं और मजा ले रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वे रोबोट बनने और "मर्द हैं हम" कहने की बजाय इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे. अमेजिंग डांस. वहीं कुछ लोगों ने सड़क पर डांस करने को लेकर उनकी आलोचना भी की. एक यूजर ने लिखा, घुटनों में दिमाग, पीछे से गाड़ी आ जाए तो पूछो फिर कहां गए सब तुम. 

ये Video भी देखें:

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boys Rain Dance, Rain Dance Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com