विज्ञापन

दिवाली पर उत्तर रेलवे ने 25 ट्रेनों में जोड़ा एक्सट्रा कोच, रोजाना 4000 वेटिंग टिकट हो रही क्लियर

Northern Railway ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे (Extra Coaches) लगाने का निर्णय लिया है. इसके तहत 25 प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं.

दिवाली पर उत्तर रेलवे ने 25 ट्रेनों में जोड़ा एक्सट्रा कोच, रोजाना 4000 वेटिंग टिकट हो रही क्लियर
Northern Railway Add Extra Coach in Train
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • उत्तर रेलवे दिवाली पर ट्रेनों में एक्सट्रा कोच जोड़ रही है.
  • यात्रियों के लिए 25 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं.
  • 4000 वेटिंग टिकट रोजाना क्लियर हो रही है.

दिवाली-छठ पूजा के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है. वेटिंग लिस्ट वाले यात्री परेशान हैं, अब उनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे (Extra Coaches) लगाने का निर्णय लिया है. इसके तहत 25 प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों की वेटिंग टिकटें आसानी से कंफर्म हो रही हैं.

फेरों की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी

ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ से निपटने के लिए उत्तर रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फेरों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस सीजन में कुल 6,200 से अधिक फेरे लगाने की योजना पर काम कर रहा है, जबकि पिछले साल विशेष ट्रेनों के 4,666 फेरे संचालित किए गए थे. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले मुख्य मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है.

रोजाना क्लियर हो रहीं 4000 वेटिंग टिकटें

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी कि यात्रियों की मांग को देखते हुए 25 महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं. इन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म की अधिकतम अनुमत लंबाई के अनुसार पूरी क्षमता (Full Capacity) के साथ चलाया जा रहा है. इन अतिरिक्त डिब्बों के जुड़ने से प्रत्येक ट्रिप में करीब 4,000 वेटिंग टिकटें क्लियर हो रही हैं, जिससे उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है जिनकी टिकटें अभी तक वेटिंग लिस्ट में अटकी हुई थीं.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस और कोच कंपोजीशन की जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या रेलवे के आधिकारिक पोर्टल से जांच लें. किसी भी प्रकार की सहायता या पूछताछ के लिए यात्री रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | रेलवे ने 16 जोड़ी ट्रेनों का किराया घटाया, बिहार-यूपी-उत्तराखंड, मुंबई की ट्रेनें शामिल, सुपरफास्ट दर्जा खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Extra Coach In Train, Northern Railway, Festival Special Train, Diwali Train Bihar, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com