विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2022

पेट्रोल महंगा होने पर अपनी प्रेमिका से मिलने नहीं जा रहा है प्रेमी, गाना सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक मगही बोली में गाना गाकर पेट्रोल की कहानी बता रहा है. हालांकि, ये एक क्रियटिव वीडियो है, मगर देश की सच्चाई यही है. देश में ईंधनों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.

पेट्रोल महंगा होने पर अपनी प्रेमिका से मिलने नहीं जा रहा है प्रेमी, गाना सोशल मीडिया पर वायरल

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से जनता त्रस्त है, परेशान है और हैरान भी है. देखा जाए तो पेट्रोल-डीजल के दाम दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर इसके कई रिएक्शन भी देखे जा रहे हैं. लोग अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसी से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सुनने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की बात करते हुए कहता है कि पेट्रोल महंगा होने के कारण मिलना मुश्किल है. अब मिलने के लिए आधा दूरी आपको तय करना होगा. इस गाने पर सोशल मीडिया यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक मगही बोली में गाना गाकर पेट्रोल की कहानी बता रहा है. हालांकि, ये एक क्रियटिव वीडियो है, मगर देश की सच्चाई यही है. देश में ईंधनों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. ऐसे में जनता सरकार से कंट्रोल करने की गुजारिश कर रही है. इस युवक का नाम विश्वजीत प्रताप सिंह है. ये बिहार के रहने वाले हैं. इनके कई वीडियोज़ सामाजिक मुद्दे पर वायरल हुए हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मगधी बॉयज़ नाम के यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 1 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. लोग बढ़ते पेट्रोल के दामों पर अपना कमेंट भी कर रहे हैं. 

देखें वायरल वीडियो- चोर ने मंदिर में घुसने के लिए किया छेद, खुद ही फंस गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol, Viral Video, Trending Video, Magadhi Boys, Special Video, Magahi, Petrol Price Hike, Viral Video In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com