बाइक (Bike) दौड़ाने का शौक तो कई लोगों को होता है. अक्सर कुछ लोग अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए नियम भी ताक पर रख देते हैं. जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना ही पड़ता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर यूपी पुलिस का एक मजेदार ट्वीट (Funny Tweet) खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने यह बताया है कि एक लड़के ने हेलमेट (Helmet) नहीं पहना था लेकिन जनाब इसके बावजूद बाइक रफ़्तार में चला रहा होता है. जिसके बाद पुलिस (Police) ने उसका चालान काट दिया.
यूपी पुलिस (UP Police) ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक लड़का फिल्मी स्टाइल में बुलेट चला रहा है. लड़के ने ऊपर से हेलमेट नहीं पहना हुआ है. बस फिर क्या था कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने 14 हजार रुपये का चालान भेज दिया है. वीडियो में एक लड़का तेज अपनी बाइक चलाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में आगे लड़के ने अपने बयान में बताया कि, उन्होंने इसका चालान बहुत पहले भर दिया है और यह वीडियो 6-7 महीने पहला का है जो अब वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
Driven by social media likes, throwing caution to the winds while driving can lead to the end of your ‘story' forever!
— UP POLICE (@Uppolice) December 11, 2021
Drive Safe, Stay Safer#SafetyFirst#HelmetProtects pic.twitter.com/mWN3f5Xhbq
बाइक चलाने वाले लड़के ने ये वीडियो (Video) किसी म्यूजिकल ऐप में बनाया है और इस वीडियो में वह गाने की लिपसिंग करते हुए नजर आ रहे है. वीडियो में लड़का ‘मुझे एक ऐसी हाई फाई लुगाई चाहिए.' गाने की लिपसिंग कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बुलेट पर बैठकर स्टंट भी कर रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर शेयर किया गया है. आप भी वीडियो को UP POLICE के आधिकारिक पेज पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: टॉयलेट की मरम्मत कर रहा था मिस्त्री, दीवार खोदते-खोदते मिल गए करोड़ों रूपये
यूपी पुलिस (UP Police) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, लाइक्स के लिए गाड़ी चलाते समय असावधानी न बरतें, क्योंकि आपकी कहानी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है. इसी वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इनको हेलमेट की अहमियत का अंदाजा नहीं है. वहीं दसूरे यूजर ने लिखा- पुलिस महोदय आपसे निवेदन है की कृपया करके ऐसे हीरोज को सबक सिखाया जाए क्योंकि इनकी वजह से कई खतरनाक हादसे घट जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं