विज्ञापन
This Article is From May 07, 2018

पापा ने डांटा तो बेटे ने किया कुछ ऐसा, जिसने भी देखा रुक गई उसकी सांस

पापा ने डांटा तो बच्चा बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल की खिड़की से बाहर निकल गया और चबूतरे पर जाकर लेट गया.

पापा ने डांटा तो बेटे ने किया कुछ ऐसा, जिसने भी देखा रुक गई उसकी सांस
पापा ने डांटा तो पांचवीं मंजिल की खिड़की के चबूतरे पर सो गया बच्चा.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक बच्चा खिड़की के चबूतरे पर सो गया. पीछे की वजह थी पापा की डांट. देखा जाता है कि बच्चा जब सुनता नहीं है तो पिता बच्चे को डांट देते हैं. ताकी वो गलती न करे या फिर कुछ चीजों को समझे. लेकिन चीन में एक बच्चे ने कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई देखकर हैरान रह गया.

छत्तीसगढ़ में हुई 'मुर्गा-मुर्गी' की अनूठी शादी, संगीत का भी आयोजन 

पापा ने डांटा तो बच्चा बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल की खिड़की से बाहर निकल गया और चबूतरे पर जाकर लेट गया. South China Morning Post के मुताबिक, बच्चा बिस्तर से उठ नहीं रहा था. जिसकी वजह से उसके पिता ने डांट दिया. 12 साल का बच्चा इतना गुस्सा गया कि वो बेडरूम की खिड़की से नीचे उतर गया और चबूतरे पर जाकर लेट गया. 

तमिलनाडु : जब कलेक्टर साहब ने चलाई अपने ड्राइवर के लिए गाड़ी, जानें पूरा वाकया 

जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट को बुलाया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीड़ियों की मदद से बच्चे को बचाया जाता है. ये हादसा बुधवार को चीन के जियांगकोऊ शहर में हुआ.

रॉयल वेडिंग के दिन कुछ ऐसे होगा प्रिंस हैरी का स्वागत, लंदन में जमा होंगे हजारों लोग

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Jiangkou, Guizhou, Father
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com