अलीबाग में समंदर किनारे 42 फुट लंबी व्हेल की मौत, 12 घंटे तक बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम

अलीबाग में समंदर किनारे 42 फुट लंबी व्हेल की मौत, 12 घंटे तक बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम

मुंबई : मुंबई से तकरीबन 110 किलो मीटर दूर अलीबाग के समंदर में 42 फुट की व्हेल मछली की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। नौसेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उसे गहरे समंदर में वापस ले जाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। नतीजा 12 घंटे बाद उस विशालकाय मछली ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार 23 जून की दोपहर रेवदंडा समंदर किनारे एक बड़ी मछली दिखी। पता चला कि वह ब्लू व्हेल है। करीबन 42 फुट व्हेल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग उस विशालकाय मछली के साथ फोटो खिंचवाने लगे।

प्रशासन ने इस बात की सूचना मिलते ही व्हेल को वापस गहरे समंदर में ले जाने की कोशिश की, लेकिन करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद भी उसे गहरे पानी में नहीं ले जाया जा सका। लिहाजा गुरुवार की सुबह 4 बजे के करीब व्हेल ने दम तोड़ दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ब्लू व्हेल संसार की सबसे बड़ी व्हेल प्रजाति में से एक है। इसकी लंबाई 100 फुट के करीब होती है। अमूमन इतनी बड़ी व्हेल समंदर किनारे नहीं आती है। ये कैसे आ गई इस पर सभी हैरान है।