विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

बारात से मंडप तक दूल्हा पहुंचाने निकला डिलीवरी बॉय! देख लोगों ने ली मौज, पूछा- क्या रेट चल रहा है आजकल?

हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे को एक डिलीवरी बॉय, डिलीवर करते नजर आ रहा है. चौंकिए मत, असल में ऐसा नहीं हो रहा है, मगर नजारा देखकर दिमाग में यही आ रहा है कि दूल्हे को भी राशन की तरह डिलीवर किया जा रहा है.

बारात से मंडप तक दूल्हा पहुंचाने निकला डिलीवरी बॉय! देख लोगों ने ली मौज, पूछा- क्या रेट चल रहा है आजकल?
बारात में दिखा Blinkit बॉय का गजब कॉम्बो, शादी में ऑर्डर ऑन टाइम

Blinkit delivery boy viral video: शादियों का सीजन हो और उसमें कुछ अतरंगी न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया है. इस वीडियो में एक Blinkit डिलीवरी बॉय को दूल्हे की बारात में घोड़ी के पास चलते हुए देखा गया, वो भी अपने कंधे पर डिलीवरी बैग टांगे हुए और हाथ में छतरी लिए, जिसकी छाया दूल्हे 'राजा' ले रहे हैं. इस नजारे को देख चुके सोशल मीडिया यूजर्स मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं कि, क्या रेट चल रहा है दूल्हे का आजकल?

शादी में ऑर्डर ऑन टाइम (delivery boy in baraat)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बारात सजी हुई है, घोड़ी पर दूल्हा बैठा है और बैंड-बाजे के साथ लोग नाचते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इस पूरे जश्न में सबसे अलग नजर आता है एक Blinkit का डिलीवरी बॉय, जो पूरी गंभीरता के साथ बारात के साथ चल रहा है. उसके कंधे पर ब्राइट येलो Blinkit बैग भी नजर आ रहा है, जो उसकी मौजूदगी को और भी दिलचस्प बना देता है. यह वीडियो इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है.

यहां देखें वीडियो

वीडियो ने मचा दिया इंटरनेट पर धमाल (funny wedding video)

वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने लिखा, डिलीवरी ऑन टाइम पहुंचानी है, चाहे दूल्हा ही क्यों न रास्ते में मिले, तो किसी ने मजाक में कहा, शायद दूल्हे को शादी के लिए मिठाई या मुरमुरे चाहिए थे. हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह डिलीवरी बॉय असली में किसी ऑर्डर की डिलीवरी देने आया था या फिर यह सब किसी स्किट या मज़ाक का हिस्सा था, लेकिन जो भी हो, इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है. शादियों में वैसे भी अक्सर ऐसे अजीबोगरीब पल देखने को मिलते हैं, लेकिन Blinkit डिलीवरी बॉय का बारात में इस तरह शामिल होना वाकई एक नया ट्रेंड सेट कर गया है. अब लोग सोशल मीडिया पर इसे Baraat Delivery Combo तक कहने लगे हैं.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blinkit Delivery Boy Viral Video, Funny Wedding Video India, Delivery Boy In Baraat, Blinkit Guy In Groom Procession, Indian Wedding Comedy Clip, Social Media Viral Video 2025, Blinkit Memes, Groom Wedding Viral News, Blinkit Wedding Trending Video, Indian Weddings Funny Moments, Online Delivery Platforms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com