विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2021

पक्षी ने साथी की मौत से दुखी होकर उसे ऐसे दी अंतिम विदाई, Video देख आंख में आ जाएंगे आंसू

इस वीडियो में एक पक्षी अपने साथी पक्षी की मौत से दुखी होकर उसे अंतिम विदाई देते नजर आ रहा है. जिसे देखने के बाद तो किसी की भी आंख में आंसू आ जाएंगे.

पक्षी ने साथी की मौत से दुखी होकर उसे ऐसे दी अंतिम विदाई, Video देख आंख में आ जाएंगे आंसू
पक्षी ने साथी की मौत से दुखी होकर उसे ऐसे दी अंतिम विदाई

सोशल मीडिया पर जानवरों और पक्षियों के मजेदार और प्यारे वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं. कई बार तो कुछ वीडियो हमारा दिल जीत लेते हैं. वहीं, अब सोशल मीडिया पर पक्षियों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भवुक हो जाएंगे. इस वीडियो में एक पक्षी अपने साथी पक्षी की मौत से दुखी होकर उसे अंतिम विदाई देते नजर आ रहा है. जिसे देखने के बाद तो किसी की भी आंख में आंसू आ जाएंगे.

इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा से शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ऑस्ट्रेलियाई गलाह, जिसे गुलाबी और ग्रे कॉकैटू के नाम से भी जाना जाता है, जीवन भर के लिए साथी. साथी की मौत से दुखी साथी... अंत में विदाई (0.45 सेकेंड) लोगों का दिल तोड़ देगी.

देखें Video:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीच सड़क पर एक पक्षी पड़ा है, जिसकी मौत हो गई है. वहीं पास में एक दूसरा पक्षी भी जो परेशान होकर इधर-उधर घूम रहा है. फिर दूसरा पक्षी लेटे हुए पक्षी के पास आता है और उसको किस करने लगता है. जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे की दोनों के बीच कितना प्यार होगा. ये वीडियो देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा. क्योंकि चाहे इंसान हो या जानवर साथी के जाने का दुख हर किसी को होता है.

सोशल मीडिया पर ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अबतक 6 लाख बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बेहद दुखद. दूसरे यूजर ने लिखा, दिल तोड़ने वाला.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bird Grieving At The Death Of Partner, Viral Video, Heartbreaking Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com