विज्ञापन

'भंडारा करा दो बाबूजी' वाले 'भाईसाहब' का यह VIDEO क्यों हो रहा है इतना वायरल?

सोशल मीडिया की फिजाओं में आजकल एक ही सुर सुनाई दे रहा है...'भंडारा करा दो बाबूजी'. हरिद्वार की गलियों से निकला यह देसी जुमला देखते ही देखते इंटरनेट का नया ट्रेंड बन गया है. अब लोग अपनी हर जरूरत के लिए इसी अंदाज में गुहार लगा रहे हैं. आखिर ये मामला क्या है और क्यों हर कोई इसका दीवाना हो गया है?

'भंडारा करा दो बाबूजी' वाले 'भाईसाहब' का यह VIDEO क्यों हो रहा है इतना वायरल?
'भंडारा करा दो बाबूजी' का ऐसा खुमार, मैगी से लेकर पेट्रोल तक...हर चीज का हो रहा भंडारा!
Photo: Insta/@bhandara_kara_do_babu

Bhandara kara do babuji: बात शुरू हुई थी हरिद्वार की हर की पौड़ी से, जहां एक शख्स बड़े मासूम अंदाज में बाबाओं को खाना खिलाने की अर्जी लगा रहा था. उसका वो देसी अंदाज और '100 में 5, 200 में 11' का गणित ऐसा वायरल हुआ कि बस पूछिए मत. लोग इसे सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि एक इमोशन मान बैठे हैं. अब आलम ये है कि इंस्टाग्राम पर जिसे देखो, वो इसी लय में अपना दुखड़ा रो रहा है.

ये भी पढ़ें:-ग्रेजुएशन पर 14 फुट लंबे मगरमच्छ के साथ लड़की ने कराया PHOTOSHOOT, जबड़े पर किया KISS

मीम का मेला और भंडारे की बहार (social media trend)

आजकल का सोशल मीडिया बिना ट्रेंड के तो चलता ही नहीं है. इस वायरल डायलॉग ने क्रिएटिविटी की हदें पार कर दी हैं. कोई मांग रहा है, 'बाबूजी, मैगी का भंडारा करा दो', तो किसी को चाहिए, 'प्रोटीन का भंडारा'. हद तो तब हो गई जब लोगों ने पेट्रोल और इंटर्नशिप तक का भंडारा मांगना शुरू कर दिया. 

यह सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि आज के दौर का 'वायरल कल्चर' है, जहां हर छोटी चीज को मजेदार तरीके से पेश किया जाने लगा है. 'भंडारा करा दो बाबूजी' का यह ट्रेंड दिखाता है कि, इंटरनेट पर कब क्या सिर चढ़कर बोल जाए, कोई नहीं जानता.

ये भी पढ़ें:-खाने के लिए जैसे ही खोला सलाद का पैकेट...अंदर से निकल आया जिंदा मेंढक, देख घर वालों की निकल गईं चीखें!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com