विज्ञापन

बेंगलुरु के एंटरप्रेन्योर ने दिखाया अंदर से कैसा होता है IES अफसर का घर, वीडियो देख लोगों ने लगाई क्लास

IES Officer House Tour: यूएई रिटर्न बेंगलुरु एंटरप्रेन्योर दीनू चौधरी ने ITI में बने IES अफसर के घर का दौरा किया है और वहां वीडियो बनाकर दिखाया है कि अंदर से एक अधिकारी का मकान कैसा दिखता है.

बेंगलुरु के एंटरप्रेन्योर ने दिखाया अंदर से कैसा होता है IES अफसर का घर, वीडियो देख लोगों ने लगाई क्लास
आईटीआई बेंगलुरु में स्थित IES अफसर के घर की तस्वीर.
Instagram@jetdinuadventures

Viral Video: अबू धाबी और अमेरिका में मिली लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर भारत में स्टार्टअप (QuantumSec Labs LLP) शुरू करने वाले दीनू चौधरी (Dinu Chowdary) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (jetdinuadventures) से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे एक IES अधिकारी के घर का टूर करते नजर आ रहे हैं. 53 सेकंड के इस वीडियो को ITI में बनाया गया है, जिसकी शुरुआत में पुलिसकर्मी घर का मेन गेट ओपन करता नजर आ रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

दीनू चौधरी जैसे ही गेट से अंदर दाखिल होते हैं, उन्हें दाहिनी तरफ एक बड़ा घास का मैदान या कहें कि गार्डन नजर आता है. इसे पार करके वो पैदल मकान तक पहुंचते हैं और पहले बाहर से पूरा डिजाइन दिखाते हैं. मकान के बाहर एक शख्स खड़े होकर मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं. उनके साथ में एक बच्ची भी है जो तीन पहिया साइकिल चलाने में बिजी है. इसके बाद दीनू मकान के अंदर एंट्री लेते हैं. सबसे पहले वो एक हॉल में दाखिल होते हैं, जिसकी दीवारे सफेद रंग में रंगी हुई हैं. विंडो के पास एक सोफा है और सबकुछ एक आम घर जैसा लग रहा है.

इसके बाद दीनू घर में पाले गए रंग बिरंगे तोते को दिखाते हैं, जो बड़े आराम से पिंजरे के अंदर अपना दाना चुगने में व्यस्त हैं. वीडियो में एक डॉगी भी नजर आ रहा है, जो बड़े ही मजे से पूरे घर में टहलता नजर आ रहा है. दीनू बताते हैं कि यह घर उनके दोस्त के अंकल का है. उनकी मेजबानी करने और यह वीडियो बनाने देने के लिए उन्होंने अपने दोस्त को धन्यवाद भी कहा है. दीनू का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो उन लोगों को इंस्पायर करने के लिए बनाया है, जो अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखने के बाद नाराज हो गए हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

8 अगस्त 2026 को पोस्ट किए गए इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 2.4 लाख लोगों ने देख लिया है. इस पर 3600 से ज्यादा लाइक्स और 76 कमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने बैग्राउंड में बज रहे गायंत्री मत्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उसका इस वीडियो से कोई लिंक नहीं है. जबकि दूसरे यूजर का कहना है कि ITI भारत का पहला PSU था. अब यह डूबते हुए टाइटैनिक जैसा हो गया है. ITI में अब कोई IES अधिकारी भर्ती नहीं किए जाते.

वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि IAS और IPS के मुकाबले यह बहुत छोटा घर है. जबकि चौथे यूजर ने लिखा, 'ऐसा देखकर मुझे अपना टैक्स भरने पर अफ़सोस हो रहा है। अगर यह सरकारी स्कूल या अस्पताल के लिए होता, तो ठीक था.' पांचवे यूजर ने कहा, 'भाई, थोड़ी अपनी इज्जत करो. अपनी कामयाबी दिखाओ, दूसरों की नहीं.

ये भी पढ़ें:- विदेशी महिला पर्यटक दिल्ली मेट्रो की हुई दीवानी, बोली- लंदन से ज्यादा साफ-सुरक्षित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ITI, Bangaluru, IES Officers, House Tour, Gayatri Mantra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com