Bear Attack On Man: सोशल मीडिया पर वाइल्ड एनिमल से जुड़े तमाम वीडियो रोजाना देखने को मिलते रहते हैं, इनमें से कुछ वीडियोज दिल छू लेते हैं, तो कुछ वीडियोज दिल दहला देते हैं. भालू (Bear) कितने खूंखार होते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं. ये अपने शिकार का अपने नुकीले नाखूनों से बुरा हाल कर देते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर कभी इन्हीं जंगली भालुओं से आपका आमना-सामना हो जाए तो क्या होगा? हाल ही में एक ऐसा ही रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स जंगली भालू से जान बचाकर पेड़ पर चढ़ता नजर आ रहा है, लेकिन इस दौरान भालू जो करता है, उसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
That can't be good 😳 pic.twitter.com/cXa9rhKNKy
— Wow Terrifying (@WowTerrifying) February 11, 2023
चौंका देने वाले इस वीडियो में जंगल में घूमते एक शख्स को भालू से अपनी जान बचाकर भागते देखा जा रहा है. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि, कैसे शख्स जंगली भालू से बचता हुआ पेड़ पर चढ़ने लगता है. इस दौरान गुस्से से तिलमिलाता विशाल काला भालू शख्स के पीछे-पीछे पेड़ पर चढ़ने लगता है और शख्स का पैर पकड़कर खींचने लगता है, लेकिन जैसे ही भालू की पकड़ ढीली होती है, शख्स किसी तरह अपना पैर छुड़ाकर और ऊपर चढ़ जाता है. हालांकि, एक समय के बाद भारी होने की वजह से भालू पेड़ पर से गिर जाता है. वीडियो में भालू उसके उतरने का इंतजार करता दिखाई दे रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भालू के इस डरावने वीडियो को @WowTerrifying नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. 26 सेकंडंस के इस दिल दहला देने वाले वीडियो को अब तक 62.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, लगता है जैसे भालू शख्स को पकड़कर ही दम लेगा. दूसरे शख्स ने लिखा, एक जानवर से बचने के लिए एक पेड़ पर चढ़ना और वह भी उस जानवर से जो पेड़ों पर चढ़ने के लिए जाना जाता है, खतरनाक फैसला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं