हाथी के बच्चों (Baby Elephant) के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब पसंद किए जाते हैं. इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिनको देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए होंगे. सोशल मीडिया (Social Media) पर फिर एक हाथी के बच्चे (Elephant Calf) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. पेंजी नाम के बछड़े का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जहां वो अजीबोगरीब तरह से घास खा रहा है. वीडियो देखकर आप भी कहेंग, 'यह कितना क्यूट वीडियो है.'
इस वीडियो को रीड पार्क जू ने फेसबुक पर शेयर किया है. वीडियो में छोटा सा बच्चा अजीबोगरीब तरह से घास चर रहा है. बता दें, जन्म के बाद हाथी के बच्चे को पता नहीं है कि खाना कैसे खाया जाता है. उसको सूंड का सही इस्तेमाल करना नहीं पता है. इसलिए वो नीचे लेकर सीधे मुंह से घास खा रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो शेयर करते हुए जू ने कैप्शन में लिखा, 'बेबी हाथी पेनजी ने हाल ही में हुई बारिश का आनंद लिया और फ्रेश घास खाई. पेंजी जू में पूरा आनंद ले रही है और घास खा रही है. उसे अपनी सूंड से घास चरने की तकनीक का अंदाजा नहीं है. उसने घास खाने के लिए अपना तरीका आजमाया और सीधे मुंह से घास खाई.'
देखें Viral Video:
इस वीडियो को फेसबुक पर 30 जुलाई को शेयर किया गया है, जिसके अब तक 15 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 200 से ज्यादा शेयर्स और हजार से ज्यादा रिएक्शन्स आ चुके हैं. लोगों को पेंजी का तरीका खूब पसंद आया. एक यूजर ने लिखा, 'हमें पेंजी के और वीडियो देखने हैं. यह बहुत ही प्यारा हाथी का बच्चा है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेबी पेंजी को देखने के लिए हम जू जरूर जाएंगी. जल्दी से महामारी खत्म हो.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं