विज्ञापन

चलते ऑटो में अश्लील वीडियो देख रहा रैपिडो ड्राइवर, महिला ने रंगे हाथों पकड़ा तो कहने लगा सॉरी

महिला ने सफर के दौरान ही रैपिडो की सेफ्टी टीम से भी संपर्क कर खुद को असुरक्षित महसूस होने के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ड्राइवर अश्लील वीडियो देख रहा है. लेकिन उनको कंपनी से तुरंत कोई जवाब नहीं मिला.

चलते ऑटो में अश्लील वीडियो देख रहा रैपिडो ड्राइवर, महिला ने रंगे हाथों पकड़ा तो कहने लगा सॉरी
दिल्ली में एक रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ महिला ने कंपनी से की शिकायत.
  • असम की एक महिला ने दिल्ली में एक रैपिडो ऑटो ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
  • महिला का आरोप है रैपिडो ऑटो ड्राइवर राइड के दौरान अश्लील कंटेंट देख रहा था और मास्टरबेटिंग कर रहा था
  • शिकायत पर कंपनी ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी ड्राइवर को अपने प्लेटफॉर्फ से हमेशा के लिए हटा दिया
नई दिल्ली:

ऑनलाइन राइड बुकिंग कंपनी रैपिडो एक बार फिर विवादों में है. असम की एक महिला ने दिल्ली में एक रैपिडो ऑटो ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला की शिकायत के बाद कंपनी ने ड्राइवर पर सख्त एक्शन भी लिया है. दिल्ली में जॉब करने वाली रिसर्चर और डिजिटल क्रिएटर सुकन्या दत्ता ने कहा कि उन्होंने रात करीब 8:48 बजे सफदरजंग से मॉडल टाउन के लिए रैपिडो ऑटो बुक किया था. उनका आरोप है रैपिडो ऑटो ड्राइवर राइड के दौरान अश्लील कंटेंट देख रहा था और मास्टरबेटिंग कर रहा था. 

राइड के दौरान रैपिडो ड्राइवर की गंदी हरकत

महिला की ये बात सुनकर हर कोई हैरान और परेशान है. वहीं उन्होंने इस घटना की शिकायत रैपिडो से की. राइड कंपनी ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी ड्राइवर को अपने प्लेटफॉर्फ से हमेशा के लिए हटा दिया. असम की रहने वाली महिला ने बताया कि जब राइड शुरू हुई तो सबकुछ ठीक था. लेकिन जैसे ही ऑटो एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुका, तो बगल से गुजर रही एक महिला ने उनको कुछ इशारा किया. महिला ने उनको बताया कि ड्राइवर अपने फोन पर कुछ आपत्तिजनक कंटेंट देख रहा है. ड्राइवर को जैसे ही ये बात समझ आई कि महिला को पता चल गया है उसने तुरंत अपना फोन हटा दिया.

ऑटो चलाते हुए देख रहा था अश्लील कंटेंट

तभी उनके ऐहसास हुआ कि ड्राइवर वाकई ऑटो चलाते हुए कुछ अश्लील कंटेंट देख रहा था और साथ ही खुद को टच भी कर रहा था. सुकन्या का सफर पूरा होने में अभी 30 मिनट बाकी थे. ऑटो ज्यादातर अंजान इलाकों से होकर गुजर रहा था. इसीलिए उन्होंने ऑटो से उतरने का फैसला लिया. किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचने तक वह चुपचाप बैठी रहीं.  वह जानती थीं कि यही ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.

रैपिडो ने शिकायत के बाद ड्राइवर को हटाया

इसी दौरान उन्होंने रैपिडो की सेफ्टी टीम से भी संपर्क कर उनको असुरक्षित महसूस करने के बारे में बताया. उन्होंने ये भी कहा कि ड्राइवर अश्लील वीडियो देख रहा था. लेकिन सफर के दौरान उनको रैपिडो से कोई जवाब नहीं मिला. जब महिला उतरने ही वाली थी तो उन्होंने ड्राइवर से कैमरे पर सवाल पूछे. उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने अश्लील कंटेंट देखने की बात से इनकार नहीं किया, बल्कि कहा कि वह तो छोटे-छोटे कपड़े पहने विदेशी महिलाओं के वीडियो देख रहा था.इस मामले के उजागर होते ही रैपिडो ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर को उसके गैर-पेशेवर व्यवहार की जां करने केबाद अपने प्लेटफॉर्म से हमेशा के लिए हटा दिया है. 

ये भी पढ़ें-32 सेकेंड में 34 वार, फरीदाबाद के स्‍कूल में टीचर की चाकू से गोदकर हत्‍या, CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rapido App, Rapido App Complaint, Rapido Auto Driver, Rapido News, Obscene Content Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com