विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2021

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने शेयर किया बाढ़ में बहती कार का वीडियो, खौफनाक मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भारी बारिश के चलते बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं. इसी बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, इसमें आप पानी के तेज बहाव में फंसी एक कार को खिलौने की तरह बहते हुए देख सकते हैं.

Also Read in
ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने शेयर किया बाढ़ में बहती कार का वीडियो, खौफनाक मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने शेयर किया बाढ़ में बहती कार का वीडियो, खौफनाक मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में भारी बारिश के चलते बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं. देश के पूर्वी तट पर स्थित न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) में तो स्थिति बेकाबू हो गई है. लोगों सुरक्षित स्थान पर पलायन करना पड़ रहा है. इसी बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, इसमें आप पानी के तेज बहाव में फंसी एक कार को खिलौने की तरह बहते हुए देख सकते हैं. यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के पीएम (Australian Prime Minister) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

ऑस्ट्रेलिया के बाढ़ ग्रस्त इलाके से जो वीडियो सामने आया है उसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के बीच बाढ़ का पानी सड़क पर भर गया है. पानी का बहाव इतना तेज है कि उसे पार करने की गलती मौत के बराबर साबित हो सकती है. लेकिन एक शख्स अपनी कार से सड़क पार करने की कोशिश करता है जिसके बाद वह बड़ी मुश्किल फंस जाता है.

देखें Video:

इस दिल दहला देने वाले वीडियो को खुद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Australian Prime Minister Scott Morrison) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से चेतावनी देते हुए शेयर किया है. वीडियो मेंआप देखिए कि एक कार बीच सड़क बाढ़ के पानी में फंसी हुई है. इस दौरान रोड पर अन्य वाहन भी उचित दूरी पर खड़े हैं. पानी में फंसी कार देखते ही देखते खिलौने की तरह तेज लहरों के साथ बह जाती है. यह घटना क्वींसलैंड (Queensland) की बताई जा रही है.

पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कैप्शन में लिखा, 'यही वजह है कि आपको कभी भी बाढ़ के पानी में नहीं जाना चाहिए. अगर बाढ़ आ गई तो भूल जाओ. शुक्र है कि कार के बह जाने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा.' ऑस्ट्रेलिया की परिवहन प्राधिकरण ने भी यही वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'आपको इसे देखना चाहिए और इस पर विश्वास कराना चाहिए.' वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, बहुत से लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Flood, Australia PM Scott Morrison, Video Of Car Flowing In Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com