विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2022

VIDEOS: बाढ़ की चपेट में ऑस्ट्रेलिया...20 की मौत, थम नहीं रही बारिश...

Australia Floods: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य विक्टोरिया इस सप्ताह बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्तों में और अधिक बारिश होने के आसार हैं.

VIDEOS: बाढ़ की चपेट में ऑस्ट्रेलिया...20 की मौत, थम नहीं रही बारिश...
Australia Flash Floods: ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ से बेहाल जनजीवन

ऑस्ट्रेलिया की सरकार (Australia Government) ने तीन राज्यों में भारी वर्षा (Heavy Rains) होने से क्षेत्रीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश दिया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश के कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे जारी बारिश से अचानक आई बाढ़ (Flash Floods) का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है. कुछ क्षेत्रों के करीब पांच सौ घरों में मूसलाधार वर्षा का पानी घुस गया और इसी दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरा व्यक्ति लापता है. देश में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ से इस साल 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य विक्टोरिया इस सप्ताह बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है.  राज्य की राजधानी मेलबर्न में कुछ समुदायों सहित कई समुदायों को खाली करने का आदेश दिया गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसूनी बारिश से आई बाढ़ के कारण ने विद्यालयों को बंद कर दिया गया है और करीब तीन हजार घरों और अन्य संस्थानों की बिजली काट दी गयी है.

प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने कहा, “बाढ़ की चपेट में और भी घर आ सकते हैं. इसे दशकों में राज्य की सबसे खराब बाढ़ की घटनाओं में से एक है.” रिपोर्ट के अनुसार, कई क्षेत्रों में 24 घंटे की भारी बारिश हुई, लेकिन सबसे ज्यादा मेलबर्न के उत्तर-पूर्व में स्ट्रैथबोगी में हुई.

कुछ इलाकों में 400 मिमी तक बारिश होने के बाद तस्मानिया में भी कई नदियों में बाढ़ आ गई है. उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि कितने घर और व्यवसाय प्रभावित हुए हैं. राज्य न्यू साउथ वेल्स में, लगभग छह सौ लोगों को फोर्ब्स शहर से खाली करने के लिए कहा गया, जहां लगभग 250 घरों और व्यवसायों में बाढ़ आने की आशंका है.  इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य में बाढ़ में एक कार डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्तों में और अधिक बारिश होने के आसार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Floods, Flash Floods In Australia, Heavy Rains In Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com