सोशल मीडिया (Social Media) पर असम (Assam) के एक लड़के का इमोशनल वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी. ऋषभ दत्ता (Rishab Dutta) की आवाज को पिछले साल खूब पसंद किया गया था, 9 जुलाई को बेंगलुरु (Bengaluru) के अस्पताल में उनका निधन हो चुका है. 17 साल के ऋषभ दत्ता अपने गीतों के लिए 2019 में वायरल हो गए थे. लोगों ने ने उनकी मधुर आवाज़ के लिए उनकी सराहना की और उन्हें रातोंरात इंटरनेट सनसनी बना दिया.
दो साल पहले, ऋषभ को अप्लास्टिक एनीमिया (Rishab Dutta) की एक दुर्लभ स्थिति का पता चला था और दुर्भाग्य से, 9 जुलाई को मृत्यु हो गई. उनके निधन के बाद, ऋषभ के गाने के वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहे हैं, जिसको सुनकर लोग अपने आंसु नहीं रोक पा रहे हैं. फेसबुक यूजर मोनजीत गोगोई ने ऋषभ के गानों के दो वीडियो पोस्ट किए और इस क्लिप का सोशल मीडिया पर खूब प्रचार किया जा रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एक वीडियो में, ऋषभ ने गिटार बजाया और 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का हिट सॉन्ग 'चन्ना मेरेया...' गाया, जब वह अस्पताल में थे.
देखें Viral Video:
उन्होंने 2013 ये जवानी है दीवानी का पॉपुलर सॉन्ग कबीरा भी गाया. उन्होंने हाथ में गिटार से म्यूजिक दिया और सुरीली आवाज में गाया. हेल्थकेयर वर्कर्स और नर्स ऋषभ के कमरे में मौजूद थे और वो ऋषभ को प्रेरित कर रही थीं.
ऋषभ के वीडियो को हजारों लाइक्स और शेयर मिले. लोगों वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो गए. एक यूजर ने लिखा, 'आपने हमें संगीत के माध्यम से बहुत प्रेरित किया. आप अमर हो.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुमने मुझे रुला दिया. तुम जहां भी हो, खुश रहो.'
ऋषभ दत्ता असम के तिनसुकिया जिले के काकोपोथर से थे. उनका शुरू में वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में और बाद में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं