दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है. मगर कुछ लोगों को हुनर इतना अनोखा होता है, जिनकी तरफ हर किसी का ध्यान चला ही जाता है. खासकर सोशल मीडिया (Social Media) पर तो ऐसे लोग खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर भी ऐसे लोगों के गजब कारनामे के वीडियो शेयर किए ही जाते रहते हैं. इन वीडियो में लोगों की अनोखी कलाकारी देखने को मिलती है. जिसके कारण सोशल मीडिया ऐसे लोगों के लिए बहुत बड़ा मंच साबित हो रहा है.
इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही कलाकार (Artist) लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे कांच पर शानदार आर्ट बनाते देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कांच पर पोर्ट्रेट बनाता है. ये पोर्ट्रेट (Potrait) देख लोग शख्स की हुनर के दीवाने हो गए. यही वजह है कि अब शख्स की इस काबिलियत के चर्चे सोशल मीडिया पर भी हो रहे हैं. वीडियो में शख्स कांच पर हथौड़ी को मार-मार कर तोड़ते हुए देखा जा सकता है, और एक खास तरह का पोर्ट्रेट बना देता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर जैसे ही शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने तेजी के अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने कहा कि मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा कि जो कांच पर हल्की सी चोट से टूटकर हजारों टुकड़ों में बिखर जाता था, उस पर कोई हथौड़े की मदद से इतनी खूबसूरत तस्वीर उकेर दें, ये सच में कमाल है. वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि हथौड़े की अनगिनत चोट लगने के बाद भी उसमें किसी शख्स की तस्वीर उकेरी जा सकती है.
इस खूबसूरत आर्ट को देखने के बाद लोग कलाकार की खूब तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर शख्स ने अपनी कला के कई नमूनों को शेयर कर चुका है. जिस पर अब तक लाखों व्यूज मिलने के साथ ही खूब लाइक मिल रहे हैं. वहीं यूजर्स कलाकार की कला के मुरीद हो गए. ज्यादातर यूजर्स इस बात से हैरान हो गए हैं कि कोई शख्स कैसे कांच पर हथौड़े को मार कर इतना कमाल का पोर्ट्रेट बना सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं