विज्ञापन

VIDEO: यहां बहता है 'खूनी' झरना! ब्लड जैसा लाल क्यों दिखता है इसका पानी, चौंका देगी वजह

Blood Falls Mystery: अंटार्कटिका के टेलर ग्लेशियर से निकलने वाला 'ब्लड फॉल्स' बरसों से पहेली बना हुआ था. अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के चौंकाने वाले वैज्ञानिक कारण ढूंढ निकाले हैं.

VIDEO: यहां बहता है 'खूनी' झरना! ब्लड जैसा लाल क्यों दिखता है इसका पानी, चौंका देगी वजह
क्या अंटार्कटिका का ब्लड फॉल्स एलियंस का घर है? वैज्ञानिकों ने खोला सच

Taylor Glacier mystery: अंटार्कटिका की बर्फीली और सुनसान वादियों में एक ऐसी जगह है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. यहां एक झरना है जिससे पानी नहीं, बल्कि मानो खून बह रहा हो. इसे दुनिया ब्लड फॉल्स के नाम से जानती है. जब पहली बार इसे देखा गया था, तो लोगों को लगा शायद ये कोई कुदरत का करिश्मा या कोई डरावना राज है. मगर सच जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यह झरना खून से नहीं, बल्कि आयरन यानी लोहे से भरपूर पानी से बना है.

सदियों पुरानी पहेली का सच (bleeding glacier)

अंटार्कटिका में इस झरने को लेकर 1911 में सबसे पहले ग्रिफिथ टेलर ने बताया था, तब उन्होंने सोचा कि शायद ये लाल रंग किसी खास तरह की काई या एल्गी की वजह से है, लेकिन वक्त के साथ टेक्नोलॉजी बदली और सच सामने आया. असल में, ग्लेशियर के करीब 400 मीटर नीचे एक प्राचीन झील दबी हुई है. हजारों सालों से यह पानी वहां कैद है. इसमें नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है, इसीलिए ये इतने कम तापमान में भी नहीं जमता.

लोहे और हवा का खूनी मेल (The Chemical Reaction Behind the Red Color)

जब यह नमक और लोहे से भरा पानी ग्लेशियर की दरारों से बाहर निकलकर हवा के संपर्क में आता है, तो एक कमाल की केमिस्ट्री होती है. हवा में मौजूद ऑक्सीजन जैसे ही लोहे के संपर्क में आती है, उसमें जंग लग जाता है. बिल्कुल वैसे ही जैसे लोहे की किसी पुरानी चीज में जंग लगने से लाल रंग निकलता है. यही वजह है कि यह पानी देखते ही देखते लाल खून जैसा दिखने लगता है.

बर्फ के नीचे छिपी है नई दुनिया (Antarcticas Blood Falls)

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस जमी हुई बर्फ के नीचे लाखों सालों से सूक्ष्म जीव, यानी माइक्रोब्स फल-फूल रहे हैं. इन जीवों को न तो धूप मिलती है और न ही ऑक्सीजन. ये जीव सल्फेट और लोहे की मदद से अपनी ऊर्जा बनाते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लड फॉल्स हमें यह समझने में मदद करेगा कि अगर दूसरे ग्रहों पर बहुत कम ऑक्सीजन हो, तो वहां भी जीवन कैसे पनप सकता है. अंटार्कटिका का यह ब्लड फॉल्स सिर्फ एक डरावनी दिखने वाली जगह नहीं, बल्कि साइंस के लिए किसी खजाने से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें:-जिम के इस अजीब फरमान को लेकर भड़कीं महिलाएं, एक्सरसाइज करना है तो...

ये भी पढ़ें:-VIRAL: बाप-बेटे एक साथ बने दूल्हे, एक ही दिन सजाया सेहरा, अब्बा के तीसरे निकाह ने सबको चौंकाया

ये भी पढ़ें:-यहां जवान होते ही 'मर्द' बन जाती हैं महिलाएं! ना शादी का बंधन ना बच्चों की जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये Croissant देखकर उड़ जाएंगे होश, क्रीम में 'बाल' फेंट कर खाने के लिए परोस रही ये बेकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blood Falls Mystery, Blood Falls, Antarctica Waterfall, Bleeding Glacier, Red Waterfall In Antartica
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com