Ancient plumbing history: इतिहास का एक पन्ना आज के समय में लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है. लोगों का मानना है कि आधुनिक सुख सुविधाएं हालिया दौर की देन हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि, हजारों साल पहले ही क्रीट के मिनोअन सभ्यता ने पाइपलाइन और फ्लशिंग टॉयलेट (Flushing toilets) का सिस्टम बना लिया था. ये जानने के बाद हैरानी होना लाजिमी है, लेकिन इतिहास कई बार ऐसे प्रमाण सामने रख देता है, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है.
कांस्य युग का इंजीनियरिंग 'चमत्कार' (Bronze Age engineering)
आज का जमाना बीते जमाने से काफी हद तक जुदा है. आज के समय में प्लंबिंग और साफ सफाई को लोग लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते है, लेकिन अगर आप से कहा जाए कि आज से 3,700 साल पहले भी ऐसी सुविधाएं लोग ले रहे होंगे, तो आपको शायद यकीन न हो. अगर इतिहास को टटोले तो आपको क्रीट (Crete) की मिनोअन सभ्यता के बारे में पता चलेगा. इतिहास के पन्नों को पलटेंगे तो आपको सन 1700 ईसा पूर्व की ऐसी सुविधाएं और सिस्टम के बारे में पता चलेगा, जो आज के इंजीनियरों को भी भौचक्का कर देगी. खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों (Archaeologist) को नॉसोस (Knossos) के महलों में जो मिला, वो हैरान कर देने वाला था, या यूं कहें कि पुरातत्वविदों के लिए वो किसी 'चमत्कार' से कम नहीं था. दरअसल, विशेषज्ञों को खुदाई में पत्थर के बाथटब के साथ ही पानी की निकासी के लिए भूमिगत ड्रेनेज सिस्टम भी मिले थे. इसके अलावा फ्लश वाले टॉयलेट मिले, जो उन्हें हैरान करने के लिए काफी थे.
युवा पीढ़ी के लिए मिसाल (Minoan civilization)
उस समय में गर्म और ठंडे पानी की व्यवस्था भी मौजूद थी, जो जानकारों के लिए उत्सुकता का विषय था. विशेषज्ञों की मानें तो उस समय में पानी को घरों तक पहुंचाने के लिए टेराकोटा (terracotta) पाइपों और गुरुत्वाकर्षण (gravity) के सिद्धांत का इस्तेमाल किया जाता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि रोम के एक्वाडक्ट्स से भी 1000 साल से ज्यादा पुरानी यह व्यवस्था थी, जिसने जानकारों में उत्सुकता पैदा कर दी. इन साक्ष्यों के बारे में जानकर ये कहना तो मुमकिन है कि मानव सभ्यता ने काफी समय पहले ही बुनियादी सुविधाओं के साथ ही स्वच्छता को भी प्राथमिकता दी थी. देखा जाए तो विकास की रफ्तार पुरानी खोजों पर ही टिकी है. समय के साथ-साथ बदलते वक्त में भले ही आज यह सभ्यता लुप्त हो गई, लेकिन इतिहास की ये तकनीक और ज्ञान से आज भी लोगों को हैरान कर देता है.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: बाढ़ के पानी में तैरते दिखे 900 सांप, मची अफरा-तफरी, लोग घरों में कैद
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं