How silk was discovered: क्या आपको पता है दुनिया भर में रेशम कैसे फैला? एक समय था जब सिर्फ चीन ही रेशम को अपना जागीर समझता था, लेकिन अब कहानी कुछ और है. दरअसल, रेशम की कहानी किसी जासूसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, ये बात है 552 ईस्वी की, जब रेशम उत्पादन की तकनीक को चीन ने पूरी दुनिया से छिपा रखा था. रेशम के कीड़े और उन्हें पालने का तरीका एक राज था, जिसके बारे में चीन के बाहर किसी को भी नहीं पता था. जब तक कि दो भिक्षुओं ने इसमें हस्तक्षेप नहीं किया और उसके बाद तो जैसे रेशम के व्यापार का नक्शा हमेशा के लिए बदल गया.
भिक्षुओं ने जासूसी कर खोला राज (Chinese silk monopoly)
उस वक्त बाइजेंटाइन सम्राट जस्टिनियन ही थे, जो इस एकाधिकार को किसी भी तरह से तोड़ना चाहते थे, लेकिन ये आसान नहीं था. इसके लिए उन्होंने रेशम के कीड़ों (silkworms) के पालन की बारीकियां को जानने वाले दो भिक्षुओं को रखा. यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि पकड़े जाने पर मौत की सजा तय थी. दरअसल, 552 ईस्वी में दो भिक्षुओं की एक गुप्त मिशन पर रखा गया था. अपने इस मिशन के तहत उन्होंने रेशम उत्पादन (सेरीकल्चर) के राज सीखे. इसके साथ ही खोखली बांस की छड़ियों में रेशम के कीड़ों के अंडे छिपाकर तस्करी भी की. ये बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि इसके लिए उन्होंने चीन के भीतर घुसकर रेशम के कीड़ों को पालने का पूरा विज्ञान समझा. इसमें सबसे बड़ा चैलेंज था उन कीड़ों के अंडों को बाहर निकालना, जिसके लिए दोनों भिक्षुओं ने अनोखा और शातिर तरीका निकाला. उन्होंने खोखली बांस की लाठियोंमें इन अंडों को छुपाया और फिर किसी तरह सुरक्षा बलों की नजरों से बचते हुए इन अंडों को वे सफलतापूर्वक बाइजेंटाइन साम्राज्य तक पहुंच गए.
बदल गया दुनिया का व्यापार (Global trade changed forever)
इस मिशन के तहत दो भिक्षुओं ने चीन के इस सदियों पुराने रेशम एकाधिकार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. इसके पीछे बाइजेंटाइन साम्राज्य का हाथ था, जिन्होंने चीन के इस राज को चोरी कर रेशम का उत्पादन शुरू कर दिया था. यह सिर्फ फैशन की बात नहीं थी, बल्कि इसने वैश्विक व्यापार, अर्थव्यवस्थाओं और यहां तक कि सत्ता के भी समीकरण बदल दिए. अब जब भी आप रेशम का कोई कपड़ा पहनेंगे तो इन गुप्त भिक्षुओं का शुक्रिया अदा जरूर करेंगे, जिन्होंने 1500 साल पहले एक जासूसी के जरिए आज दुनिया भर में रेशम को पहुंचा दिया.
ये भी पढ़ें:-इतिहास की इन अनोखी खोज को जान कर झन्ना जाएगा दिमाग, विशेषज्ञ भी रह गए थे हक्के-बक्के
ये भी पढ़ें:-VIDEO: बाढ़ के पानी में तैरते दिखे 900 सांप, मची अफरा-तफरी, लोग घरों में कैद
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं