विज्ञापन

खुदाई में मिली 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठी, छिपे थे प्राचीन भारतीय अक्षर, खुला बड़ा राज

2000 Year Old Gold Ring: थाईलैंड में एक प्राचीन कब्र से दो सोने की अंगूठियां मिली हैं, जिनमें से एक पर प्राचीन ब्राह्मी लिपी में कुछ लिखा है. विशेषज्ञों का मानना है कि, यह भारत के प्राचीन व्यापारिक संबंधों का ठोस सबूत है.

खुदाई में मिली 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठी, छिपे थे प्राचीन भारतीय अक्षर, खुला बड़ा राज
एक अंगूठी जिसने बदल दी इतिहास की समझ, थाईलैंड और भारत के बीच मिले गहरे संबंध

Brahmi Script Ring Thailand: कल्पना कीजिए कि एक आम से खेत में खुदाई हो रही है और अचानक हाथ लग जाए इतिहास का एक ऐसा पन्ना जो 2,000 साल पुराना हो. थाईलैंड के पेटचाबुरी प्रांत में कुछ ऐसा ही हुआ है. वहां के डोन याई थोंग इलाके में पुरातत्वविदों को एक कंकाल के पास सोने की दो अंगूठियां मिली हैं, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है.

प्राचीन लिपि का रहस्य (Ancient Brahmi Script Mystery)

इनमें से एक अंगूठी पर कुछ खास अक्षर उकेरे गए हैं, जिसे विशेषज्ञों ने प्राचीन भारतीय ब्राह्मी लिपि के रूप में पहचाना है. इसे पढ़ते हुए शोधकर्ताओं ने पाया कि इस पर पुसारखितसा लिखा है. इसका सीधा संबंध ज्योतिष के शुभ नक्षत्र पुष्य से माना जा रहा है. यह अपने आप में एक बड़ी खोज है.

ये भी पढ़ें:-109 साल पहले पिकनिक मनाने गए लोगों की इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, दिखा कुछ ऐसा देख चकरा जाएगा दिमाग

व्यापार और भारतीय कनेक्शन (Vaishya Merchant and Historical Link)

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह अंगूठी किसी भारतीय व्यापारी की रही होगी, जो शायद उस समय के वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखता था. यह साक्ष्य दर्शाता है कि आज से हजारों साल पहले भारत और थाईलैंड के बीच व्यापार और संस्कृति का कितना गहरा आदान-प्रदान रहा होगा. यह खोज एशिया के प्राचीन व्यापारिक रूट को फिर से समझने का एक जरिया है.

ये भी पढ़ें:-मिस्र की रेत में दबा था 1700 साल पुराना रहस्यमयी शहर, सोने की जीभ वाले कंकाल देख वैज्ञानिक हैरान

खुदाई में खजाना (Excavation Finds)

डोन याई थोंग साइट से अब तक आठ कंकाल, मिट्टी के बर्तन और कीमती जेवर मिल चुके हैं. यह इलाका करीब 1,500 से 2,500 साल पुराना माना जा रहा है. सरकार जल्द ही इन ऐतिहासिक अवशेषों को आम जनता के लिए प्रदर्शित करने की योजना बना रही है, ताकि लोग अपने गौरवशाली अतीत को देख सकें. यह खोज न केवल थाईलैंड के इतिहास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत के प्राचीन वैश्विक प्रभाव की कहानी को भी पुख्ता करती है. समय के साथ ऐसे अवशेष हमें बताते हैं कि, हमारी जड़ें दुनिया के किस कोने तक फैली हुई थीं.

ये भी पढ़ें:-सोने से भी महंगी है इस चिड़िया की लार!'सफेद सोना' कहकर खरीदते हैं लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ये भी पढ़ें:-दुकान में चोरी करने घुसे थे चोर, सुबह तक बन गए मोहल्ले का खिलौना, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा गदर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand, Ancient Indian History, Gold Rings, Ancient, Archaeological Site
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com