विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2023

जाकिर हुसैन ने छेड़ी सुरों की ऐसी ताल, Video शेयर कर आनंद महिंद्रा बोले- वाह उस्ताद!

Anand Mahindra New Tweet: आनंद महिंद्रा ने आज अपने ट्वीट हैंडल से एक कमाल का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अपने मुंह से तबले की धुन निकालते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान उनके साथ मौजूद लोग उनकी ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे है.

जाकिर हुसैन ने छेड़ी सुरों की ऐसी ताल, Video शेयर कर आनंद महिंद्रा बोले- वाह उस्ताद!

Anand Mahindra Shares New Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के जरिए चर्चा में बने रहते हैं. आए दिन वे इंटरनेट पर कुछ ना कुछ नये और दिलचस्प वीडियो फोटोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक और बेहद कमाल का वीडियो शेयर किया है, जिसे यूजर्स काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं. आज (रविवार) के दिन शेयर किए गए इस वीडियो में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अपने मुंह से तबले की धुन निकालते हुए दिख रहे हैं. जाकिर हुसैन के साथ दो और भी लोग नजर आ रहे हैं, जो कि जाकिर हुसैन के साथ ताल से ताल मिला रहे है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यहां देखें वीडियो

यूं तो आनंद महिंद्रा आये दिन एक से बढ़कर एक वीडियोज-फोटोज पोस्ट करते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. याद हो तो पिछले दिनों उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक शख्स किचन में जुगाड़ से ट्रेडमिल जैसी एक्सरसाइज करता नजर आ रहा था. इसी क्रम आज शेयर किए गए इस वीडियो में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अपने मुंह से तबले की धुन निकालते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथ मौजूद दो शख्स उनकी ताल से ताल मिलाते दिखाई दे रहे है. वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल @anandmahindra से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 209.7K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया था. इस 16 सेकेंड के वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Zakir Hussain, Vikku Vinayakram, John MacLaughlin, Anand Mahindra New Post, Anand Mahindra Tweet, Anand Mahindra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com