विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2021

आनंद महिंद्रा ने अपने स्कूल एल्बम से शेयर की Throwback Photo, क्या इस तस्वीर में आप उन्हें पहचान सकते हैं?

बिजनसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर ऊटी में अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी फोटो शेयर की है. इस फोटो में मिस्टर महिंद्रा गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. आनंद महिंद्रा ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की.

Also Read in
आनंद महिंद्रा ने अपने स्कूल एल्बम से शेयर की Throwback Photo, क्या इस तस्वीर में आप उन्हें पहचान सकते हैं?
आनंद महिंद्रा ने अपने स्कूल एल्बम से शेयर की Throwback Photo

थ्रोबैक तस्वीरें हमेशा दिलचस्प होती हैं और जब वे सार्वजनिक हस्तियों के क़ीमती संग्रह से आती हैं, तो वे और भी दिलचस्प हो जाती हैं. गुरुवार को बिजनसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर ऊटी में अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी फोटो शेयर की है. इस फोटो में मिस्टर महिंद्रा गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. आनंद महिंद्रा ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और बताया कि वह "द ब्लैकजैक" नामक एक स्कूल बैंड का हिस्सा थे. फोटो में बैंड में मिस्टर महिंद्रा के अलावा तीन और छात्र भी नजर आ रहे हैं.

वास्तव में, यह उनके साथी बैंड सदस्यों में से एक निकोलस हॉर्सबर्ग थे, जिन्होंने मिस्टर महिंद्रा के लिए विंटेज फोटो का पता वगाया. हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्रिटिश मूल के मिस्टर हॉर्सबर्ग का मलयालम गाना गाते हुए एक वीडियो सामने आया है. मिस्टर महिंद्रा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और कहा कि इसने उन्हें पुरानी फोटो खोजने के लिए प्रेरित किया.

अपने बैंड की तस्वीर शेयर करते हुए, श्री महिंद्रा ने कहा, “निक के उस वीडियो को देखने के बाद, मैंने यह तस्वीर अपने स्कूल एल्बम से प्राप्त की. वह माइक पर निक है. हमेशा गायक. जूनियर होने के बावजूद उन्होंने मुझे अपने बैंड 'द ब्लैकजैक' में शामिल होने दिया. हो सकता है कि निक मुझे याद दिलाएं कि हम कौन सा गाना बजा रहे थे.

क्योंकि, यह निकोलस हॉर्सबर्ग के गायन का वीडियो था जिसने मिस्टर महिंद्रा को थ्रोबैक फोटो शेयर करने के लिए प्रेरित किया, आरपीजी ग्रुप के अध्यक्ष ने भी मिस्टर हॉर्सबर्ग का वीडियो पोस्ट किया.

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ऊटी में मेरे स्कूल में, भारत में बसे एक ब्रिटिश परिवार से हमारे दो बच्चे थे. निकोलस हॉर्सबर्ग और उनके भाई माइकल, जिनके स्थानीय उपनाम थे: 'नागु और मुथु'. मुझे नहीं पता था कि निक कैसे मूल निवासी बन गए और उनका एक मलयालम गाना गाते हुए हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा.

क्लिप में, मिस्टर हॉर्सबर्ग को 1973 की फिल्म मारम के गीत पाथिनालम रावुदीचथु को सहजता से प्रस्तुत करते हुए देखा जा सकता है. इसे मूल रूप से केजे येसुदास ने गाया था. वीडियो को अबतक 68 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra Shares Throwback Photo, Anand Mahindra, Anand Mahindra Throwback Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com