विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2021

Corona के बढ़ते मामलों के बीच Anand Mahindra ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, लोग बोले- 'रोना आ गया' - देखें Video

कोका कोला का एक विज्ञापन (Coca-Cola Advertisement) तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जो लोगों को उम्मीद और आशावाद बना रहा है. उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने आशावाद का संदेश देने के लिए कोका-कोला को धन्यवाद दिया.

Also Read in
Corona के बढ़ते मामलों के बीच Anand Mahindra ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, लोग बोले- 'रोना आ गया' - देखें Video
Anand Mahindra ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, लोग बोले- 'रोना आ गया' - देखें Video

कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. इस मुश्किल समय में भी मनुष्य सबकुछ ठीक होने की आशा कर रहा है. पिछले साल भी जब कोरोनावायरस के मामले बढ़े थे, तो सभी एक साथ आए थे और एक-दूसरे की मदद की थी. सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोका कोला का एक विज्ञापन (Coca-Cola Advertisement) तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जो लोगों को उम्मीद और आशावाद बना रहा है. इस वीडियो में न्यू नॉर्मल को दिखाया गया है और बताया गया है कि लोग कैसे एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं. उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने आशावाद का संदेश देने के लिए कोका-कोला को धन्यवाद दिया.

इस वीडियो को पिछले साल महामारी के तुरंत बाद जारी किया गया था, विज्ञापन आज भी प्रासंगिक है क्योंकि भारत COVID-19 के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग एक साथ आए थे. 4

दो मिनट और 14 सेकंड का वीडियो "मानवता के नायकों" के लिए एक संदेश के साथ समाप्त होता है. उन्होंने लिखा, 'दया और आशा के साथ ग्लास भरने के लिए धन्यवाद.'

विज्ञापन को साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'आशावाद. एक सार्वभौमिक धर्म जो हम सभी का हो सकता है... धन्यवाद कोका कोला.'

इस वीडियो को उन्होंने 29 अप्रैल को शेयर किया है, जिसके अब तक 30 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो को खूबसूरत बताया. एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखकर मेरे आंखों में आंसू आ गए.' कमेंट सेक्शन में देखिए लोगों ने कैसे रिएक्शन्स दिए...

भारत कोरोना संक्रमणों की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसने अस्पतालों को प्रभावित किया है और ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी कमी आई है. पिछले एक हफ्ते से रोज 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Viral Video, Coca-Cola Advertisement, Coronavirus Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com