विज्ञापन

चीन में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन देख हैरान हुए आनंद महिंद्रा, बोले- अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ

चीन के जंप रोप चैंपियनशिप 2026 (Jump Rope Championship 2026) में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता. जिसके बाद उद्योगपति आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

चीन में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन देख हैरान हुए आनंद महिंद्रा, बोले- अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ
चीन में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन देख हैरान हुए आनंद महिंद्रा
NDTV

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर अक्सर देश की प्रतिभाओं की सराहना करते नजर आते हैं. कभी वे किसी खिलाड़ी की तारीफ करते हैं तो कभी किसी दूर-दराज इलाके से उभर रही प्रतिभा को लेकर पोस्ट करते हैं. लेकिन हाल ही में एक वीडियो देखकर वह खुद दंग रह गए. उन्होंने स्वीकार किया कि आमतौर पर जंप रोप जैसे तेज-तर्रार और फुर्ती भरे खेलों में पश्चिमी देशों या चीन (China) के एथलीटों को देखने की आदत रही है, लेकिन भारतीय टीम को इस तरह खेलों में देखना सुखद आश्चर्य था.

शियान में हुई चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. वो पोस्ट चीन के शियान में हुई यूनिवर्सल जंप रोप चैंपियनशिप 2026 (Jump Rope Championship 2026) से जुड़ी है. इस चैंपियन शिप में टीम इंडिया (Indian Jump Rope Team) ने डबल डच पेयर्स फ्रीस्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. जोकि अपने आप में भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. इस चैंपियन शिप का वीडियो आनंद महिंद्रा ने एक्स पर साझा किया है. 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि जब मैंने यह वीडियो देखा तो मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. उन्होंने आगे लिखा, "हो सकता है कि जंप रोप सबसे प्रतिष्ठित या बड़े पैमाने पर खेले जाने वाले खेलों में से न हो, लेकिन इसके लिए ज़बरदस्त फ़िटनेस, फुर्ती, तालमेल और तेज़ प्रतिक्रिया की ज़रूरत होती है और शायद यह किसी देश की व्यापक खेल संस्कृति के बारे में भी कुछ बताता है."

'पश्चिमी देश के एथलीटों को देखने को हुए आदी'

आनंद महिंद्रा ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मेरी तरह ही बहुत से लोग दूसरे देशों, खासकर पश्चिमी देश और चीन के एथलीटों को जंप रोप जैसे तेज-तर्रार और फुर्ती वाले खेलों में देखने के आदी हो गए हैं. पर मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस विषय पर किसी क्लिप में भारतीय टीम भी शामिल होगी. 

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता चला कि पिछले महीने के आखिर में चीन में, हमारी टीम ने एक ग्लोबल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. यह सिर्फ़ एथलेटिक क्षमता ही नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी भी दिखाई और इस खेल में एक अनोखा भारतीय अंदाज़ भी जोड़ा है. 

यह भी पढे़ं- AI ने ली जूनियर्स की नौकरी, फाउंडर के इस फैसले पर भड़के लोग; एक सवाल से खुली पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Anand Mahindra, Viral Video Anand Mahindra Trending Video, Jump Rope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com