महिंद्रा ग्रुप के चेरमैनस और देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैन को महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं. कई बार ऐसा होता है कि वो अपने प्रशंसकों से संवाद भी करते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने एक घोषणा कर सबको हैरान कर दिया. दरअसल, चेस मास्टर प्रगनानंद की उपलब्धि पर उन्होंने उनके पैरेंट्स को एक इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट करने का निर्णय लिया है. इस ट्वीट पर कई लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं.
ट्वीट देखें
इस ट्वीट में देखा जा सकता है कि प्रगनानंद से खुश होकर देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा अब प्रगनानंद के माता पिता को XUV400 EV तोहफे में देने जा रहे हैं. आनंद महिंद्रा ने इस दौरान लिखा कि वे चाहते हैं परिजन अपने बच्चों को चेस जैसे खेलों की तरफ बढ़ाएं. ये भविष्य के लिए एक बेहतर इंवेस्टमेंट की तरह होगा. वैसा ही जैसा कि आज इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इस ट्वीट के बाद कई लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. देखा जाए तो इस पोस्ट पर 25 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस ट्वीट पर 37 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. इस ट्वीट पर कई यूज़र्स ने कमेंट्स भी किए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो बहुत ही शानदार है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- प्रगनानंद भारत के भविष्य हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं