अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हाल ही में कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटीव होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट करवाया गया. जिसके बाद आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने उन्हें जल्द ही ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, आपके पास एक वैक्सीन है जो सिर्फ आपके पास है. वह है बिग V. और यह इनबिल्ट एंड ऑर्गेनिक है. अब जब बच्चन ठीक होकर वापस घर लौट चुके हैं तो आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर से ट्वीट करते हुए लिखा, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ इस "बिग V 'वैक्सीन का निर्माण करें.
जैसा कि आपको बता हैं अमिताभ को कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. आनंद महिंद्रा ने लिखा, "जैसा कि मैंने कहा था, आपके पास इनबिल्ट वैक्सीन का कोड बिग वी था." इसी ट्वीट में उन्होंने @adarpoonawalla टैग करते हुए लिखा कि आप इसे निकालने का एक तरीका खोजे, इसका निर्माण करे और हमें एक खुराक दे ..."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Welcome back @SrBachchan As I had said, you possessed an inbuilt vaccine codenamed the Big V. Now we need @adarpoonawalla to find a way to extract it from you, manufacture it & give us all a dose...???? https://t.co/8aP9o2IzA9
— anand mahindra (@anandmahindra) August 2, 2020
अदर पूनावाला भारत के सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ और मालिक हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है और नए कोरोनोवायरस के खिलाफ संभावित टीके की बड़े पैमाने पर खुराक का उत्पादन करने की भी सोच रहे हैं. उन्होंने महिंद्रा समूह के अध्यक्ष को जवाब दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके वैज्ञानिक इस पर पहले से ही काम कर रहे हैं. पूनावाला ने हस्ते हुए कहा- @anandmahindra, मेरे वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे है. साथ ही उन्होंने ट्वीट के जरिए अमिताभ बच्चन का भी स्वागत किया.
Haha! good one @anandmahindra, my scientists are working on it! and great to have you back, @SrBachchan. https://t.co/1IO9BbG5ts
— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) August 2, 2020
पूनावाला ने एनडीटीवी से खास बातचीत में बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विकसित कोरोनोवायरस वैक्सीन नवंबर तक भारत में होगा. सिर्फ इतना ही नहीं भारत में भी वैक्सीन बनाने की प्रकिया शुरु है और हमलोग अभी तीसरे चरण में है. इस पूरी करने में हमें दो से ढ़ाई महीने का टाइम लगेगा. उम्मीद है कि नवंबर तक अगर ड्रग कंट्रोलर ऑफ़ इंडिया हमें अनुमति देता है तो हम इसे भारत में लॉन्च कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं