विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2022

अमूल का नया विज्ञापन दिल छू लेने वाला है, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

अमूल का विज्ञापन हमेशा क्रियटिव होता है. अपने नए विज्ञापनों के ज़रिए अमूल एक ख़ास संदेश देने का काम करता है. अभी हाल ही में अमूल का एक एड सोशल मीडिया पर बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है.

अमूल का नया विज्ञापन दिल छू लेने वाला है, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

अमूल का विज्ञापन हमेशा क्रियटिव (Amul Creative Advertisments) होता है. अपने नए विज्ञापनों के ज़रिए अमूल एक ख़ास संदेश देने का काम करता है. अभी हाल ही में अमूल का एक एड सोशल मीडिया (Social Media Viral) पर बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूज़र्स इस एड को बहुत ही ज़्यादा पसंद भी कर रहे हैं. ये एड आर प्रज्ञानंद (R Praggnanandhaa) के ऊपर बनाया गया है. अभी हाल ही में रविवार को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर प्रज्ञानंद ने इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन देखें

विज्ञापन में देखा जा सकता है कि अमूल ने 16 साल के प्रज्ञानंद की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर किया है. ये कार्टून उन्होंने सोशल साइट कू पर शेयर किया है, जिसे लोग बहुत ही ज़्यादा पसंद कर रहे हैं. इस कार्टून में लिखा है- एक गुरु, दूसरा प्रज्ञागुरु!

भारत के आर प्रज्ञानंद (16) ने शतरंज के इतिहास में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया. यरथिंग्स मास्टर्स के 8वें राउंड में उन्होंने ये कारनामा किया. इस ख़बर से सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. ख़ुश होकर क्रिकेट के भगवान ने भी तारीफ की. इस टूर्नामेंट में कार्लसन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और वो 5वें स्थान पर बने हुए हैं. प्रगानानंदा की तारीफ से पूरा सोशल मीडिया भर गया है. इतनी कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन को हराना कोई छोटी बात नहीं हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media, Trending Video, Amul Advertisments, Amul Creative Advertisments, Pragguru, Chess Master, Rameshbabu Praggnanandhaa, Rameshbabu Praggnanandhaa Amul Advertisment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com