Andrew Barba American cloud application company: मेक्सिको में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुख्यात ड्रग सरगना Nemesio Oseguera Cervantes (जिसे एल मेंचो के नाम से जाना जाता है और जो Jalisco New Generation Cartel का मुखिया माना जाता है) उसके मारे जाने की खबरें सामने आईं. खबर फैलते ही कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी. सड़कों पर जाम, उड़ानें रद्द और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का मंजर था.
ये भी पढ़ें:-इस परिवार में 85 साल बाद घोड़ी चढ़ा दूल्हा, 3 पीढ़ी बाद गूंजी शहनाई...टूटी पुरानी बंदिश, 1940 के बाद निकली बारात
एयरपोर्ट पर दहशत का माहौल (Chaos at Guadalajara Airport)
ग्वाडलाहारा एयरपोर्ट पर हालात बिगड़ते जा रहे थे. इसी बीच अमेरिका की क्लाउड प्लेटफॉर्म कंपनी Vercel का एक कर्मचारी, एंड्रयू बार्बा, अपनी पत्नी के साथ वहां फंसा हुआ था. दोनों को हालात बिगड़ते देख वॉशरूम में पनाह लेनी पड़ी. इंटरनेट मुश्किल से चल रहा था और ज्यादातर फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी थीं.
10 hours ago I was in Guadalajara on way to Puerto Vallarta when chaos broke out in the airport and had to hide in a bathroom. Vercel leadership got together and didn't stop until my wife and I were safe. Internet barely worked so they booked every US bound flight on our behalf,…
— Andrew Barba (@andrew_barba) February 23, 2026
कंपनी ने दिखाया जज्बा (Leadership Steps In)
सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी की लीडरशिप टीम ने फौरन एक्शन लिया. उन्होंने ग्वाडलाहारा से अमेरिका जाने वाली हर उपलब्ध फ्लाइट की टिकट बुक कर ली. मकसद साफ था, कम से कम एक जहाज तो उड़ेगा. यह प्लान ए था और जरूरत पड़ती तो प्लान बी और सी भी तैयार था. आखिरकार किस्मत ने साथ दिया. एक फ्लाइट ने टेक ऑफ किया और बार्बा अपनी पत्नी के साथ सुरक्षित डलास पहुंच गए. बाद में उन्होंने X पर पोस्ट कर कंपनी का शुक्रिया अदा किया.
ये भी पढ़ें:-वहां निकल रहा खजाना...सोने की अफवाह फैलते ही लोगों ने खोद डाले खेत
यह खबर सिर्फ एक रेस्क्यू स्टोरी नहीं, बल्कि कॉरपोरेट जिम्मेदारी की मिसाल है. यह घटना दिखाती है कि संकट में नेतृत्व कैसा होना चाहिए. अफरा-तफरी के उस माहौल में जहां हर कोई अपनी जान बचाने में लगा था, एक कंपनी ने अपने कर्मचारी के लिए पूरी ताकत झोंक दी. यही असली लीडरशिप है.
ये भी पढ़ें:-आधी सदी की नौकरी और एक कागजी PIP, क्या ऐसे खत्म होती है वफादारी?
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं