इंफोसिस (Infosys) भारत की टॉप आईटी कंपनियों में से एक है और कर्नाटक के मैसूर (Mysore) स्थित इसका ट्रेनिंग कैंपस हमेशा से अपनी भव्यता और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता रहा है. वहीं अब सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो ऊपर आसमान से कैप्चर किया गया है. जिन- जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा, वह हैरान हो गए.
छोटे शहर जैसा दिखाई दे रहा है इंफोसिस ट्रेनिंग सेंटर
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हवाई फुटेज से पता चलता है कि इंफोसिस मैसूर कैंपस वास्तव में कितना विशाल और सुनियोजित है. बता दें इस कैंपस का निर्माण 350 एकड़ किया है. ऊपर से देखने में यह ट्रेनिंग सेंटर से ज्यादा एक छोटे शहर जैसा दिखता है. जो बेहद ही खूबसूरत है.
वीडियो की शुरुआत बिल्डिंग ब्लॉक्स के एक खूबसूरत हवाई शॉट (Aerial shot) से होती है, जिसमें ऊपर से छतों पर साफ तौर पर "INFOSYS" लिखा हुआ दिखाई देता है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, इंफोसिस मैसूर मल्टीप्लेक्स फ्रेम में आता है. यह गुंबद के आकार का स्ट्रक्चर है, जो नीले रंग का दिखाई देता है.
इसके बाद, वीडियो में इंफोसिस ग्लोबल एजुकेशन सेंटर (GEC) दिखाया गया है, जो कैंपस की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण इमारतों में से एक है. इसके बाद, ड्रोन रिहायशी इलाकों के ऊपर से गुजरता है. जहां इमारतों का निर्माण बिल्कुल कतारों में हुआ है और व्यवस्थित दिख रही हैं और चारों ओर हरियाली से घिरी हुई हैं. देखने में यह नजारा बेहद ही शानदार और लुभावना है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देखें Video:
बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो sriharikaranth नाम के एक शख्स ने शेयर किया है, जिसने कैप्शन में लिखा है, "इंफोसिस कैंपस, मैसूर - 350 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में फैला है. यह दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ट्रेनिंग सेंटर में से एक है. इसे एक छोटे शहर की तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें सड़कों और ट्रैफिक सिग्नल से लेकर रेसिडेंटल एरिया और एंटरटेनमेंट प्लेस शामिल हैं.
वीडियो देख लोगों ने की दिए अपने रिएक्शन
इस वीडियो को चार मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी यादें शेयर कीं और बताया कि वे इस वीडियो को देखकर कितने इमोशनल हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह धरती पर स्वर्ग है" एक और ने कहा, "मैंने यहीं ट्रेनिंग ली थी. इंफोसिस ने मुझे कोडिंग सिखाई और यही वो जगह है जिससे मेरी तरक्की हुई. यह शानदार कैंपस है."
ये भी पढ़ें: झरने से नीचे गिरा बत्तख का बच्चा, तो कांप उठा मां का कलेजा, फिर जान पर खेलकर ऐसे बचाई जिंदगी- देखें Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं