फैमिली का एक साथ होना कितना जरूरी है, इस वीडियो को देखने के बाद आपको मालूम पड़ेगा. मुसीबत में पूरी दुनिया आपका हाथ छोड़ देगी, जो साथ देंगे वो अपने ही होंगे. इसलिए यह वीडियो बताता है कि चाहे सुख हो या दुख या कोई बड़ी मुसीबत अपनों का हाथ मत, छोड़ना साथ मत छोड़ना. इस वीडियो में एक बत्तख अपने बच्चे को अपने साथ-साथ ले जा रही है, बच्चे भी अपनी मां के कदम से कदम मिल रहे हैं. पानी में मां के साथ चलना सीख रहे बत्तख के इन बच्चों में से एक बहाव के चलते झरने से नीचे गिर जाता है. यह देख बत्तख की मां और उसके बच्चे की जान हलक में आ जाती है. वीडियो में देखें फिर क्या होता है.
वीडियो में देखें क्या हुआ ( Mother duck saves her baby Video)
यह वीडियो जितना खूबसूरत है, उतना ही प्यारा और बड़ा संदेश देने वाला है. अपने साथ बच्चों की टोली ले जा रही बत्तख ने देखा कि उसका एक बच्चा झरने से नीचे गिर गया, तो वह थोड़ी देर उसे देखती रही और इधर-उधर सिर घुमाया कि कहीं से कोई मदद मिल जाए, लेकिन नहीं, जब उसे लगा कि अपनी ही जान पर खेलकर बच्चे को बचाना होगा तो बिना अपने पीछे चल रहे सभी बच्चों की परवाह किए पानी में कूद गई और कमाल की बात तो यह है कि इस बत्तख के पीछे-पीछे उसके बच्चे भी उसके साथ-साथ पानी में कूद गए. दूसरी तरफ झरने से नीचे गिरे बच्चे के चेहरे पर भी मां को खोने का डर था और जब उसे अपने मिल गए तो एक बार फिर सभी अपनी मां के कदम से कदम मिलाते दिखे.
All for onepic.twitter.com/aovIflHW7u
— Massimo (@Rainmaker1973) July 15, 2025
वीडियो देख लोग हुए इमोशनल ( Mother duck and her baby Viral Video)
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग इस जमकर शेयर भी कर रहे हैं. इस वीडियो ने लोगों को बड़ा मैसेज भी दिया है. इस पर वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'इस दुनिया में सबसे बड़ी योद्धा मां होती है'. दूसरा यूजर लिखता है, वो मां है, अपने बच्चों को लिए जान भी देती है'. तीसरा लिखता है, मां के दिल जैसा दुनिया में कोई दिल नहीं'. चौथा लिखता है, बच्चों का दर्द मां से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता'. इस वीडियो को देख लोग ऐसे ही भावुक हो रहे हैं और सेंटीमेंट कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं. कईयों ने यह भी लिखा है, इस वीडियो से यह संदेश मिलता है कि अपनो को कभी भी मुसीबत में नहीं छोड़ना चाहिए'.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें: मैं भारत छोड़ना चाहता हूं... गुरुग्राम में जलभराव से परेशान शख्स ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लोगों ने भी जताई सहमती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं