विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2019

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी का जश्न शुरू, फाल्गुनी पाठक के गानों पर अंबानी परिवार ने किया डांडिया

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी का जश्न (Akash Ambani Pre-Wedding Celebrations) शुरू हो चुका है.

Also Read in
आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी का जश्न शुरू, फाल्गुनी पाठक के गानों पर अंबानी परिवार ने किया डांडिया
Akash Ambani, Shloka Mehta's Pre-Wedding Celebrations: आकाश की शादी का जश्न शुरू.
  • आकाश अंबानी की शादी का जश्न शुरू.
  • फाल्गुनी पाठक के गानों पर अंबानी परिवार ने किया डांडिया.
  • मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया में पार्टी रखी गई थी.

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) से अगले महीने होगी. शादी का जश्न (Akash Ambani Pre-Wedding Celebrations) शुरू हो चुका है. अंबानी और मेहता परिवार ने शादी से पहली की रस्में शुरू कर दी हैं. आकाश और श्लोका (Akash-Shloka Wedding) बचपन के दोस्त हैं. दोनों ने जुलाई में सगाई की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी अगले महीने होगी. कल मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया में पार्टी रखी गई थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. पार्टी में फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) परफॉर्म करती नजर आईं और अंबानी परिवार डांडिया करता नजर आया. 

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी का कार्ड इस खास थीम पर है आधारित, मेहमान शेयर कर रहे हैं Video

इंस्ट्रूमेंटल स्टेज बनाया गया था. जहां फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) परफॉर्मेंस दे रही थीं तो वहीं सामने डांस फ्लोर बनाया था, जहां अंबानी परिवार (Ambani Pathak) दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांडिया कर रहा था. आकाश अंबानी (Akash Ambani), कोकीलाबेन और टीना अंबानी (Tina Ambani) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन (Kokilaben) पिंक कलर की साड़ी में खूबसूरत दिख रही थीं. वहीं टीना अंबानी भी सीग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आईं.

ईशा अंबानी के रिसेप्शन में मेहमानों को देख रही थीं अंबानी की बड़ी बहू, तभी नीता अंबानी ने पकड़ा हाथ और...Video

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tushar Trivedi (@tushartrivedisinger) on

 

पिछले हफ्ते, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे और मंदिर में पहला कार्ड चढ़ाया था. जिसके बाद वो चेन्नई पहुंचे और डीएमके चीफ एमके स्टालिन को शादी का न्यौता दिया था. 

स्टेज पर उतरीं नीता अंबानी, यूं किया बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई का शुभारंभ...

आकाश और श्लोका की शादी का कार्ड भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है. यह कार्ड राधा और कृष्ण थीम पर आधारित है. कार्ड को खोलते ही इसमें एक भजन की धुन बजती है. दूसरे लेवल पर आपको कृष्ण और राधा (Radha Krishna) का एक शानदार फ्रेम दिखाई देता है. हर लेवल पर आपको राधा और कृष्ण की लीला की खूबसूरत तस्वीरों के साथ शादी की डिटेल मिलेगी. 

पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों की मदद को सामने आया रिलायंस फाउंडेशन

पिछले साल दिसंबर में आकाश की बहन और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी हुई थी. मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के आवास पर हुई इस शादी में बॉलीवुड के दिग्गजों ने न सिर्फ शिरकत की थी बल्कि मेहमानों का स्वागत भी खास अंदाज में किया था. इसके अलावा दुनिया भर की हस्तियां इस शादी में शामिल होने पहुंची थी. जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व यूएस सेक्रेटरी हिलेरी क्लिंटन और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Ambani, Akash Ambani Wedding, Shloka Mehta, Akash Ambani Pre-Wedding Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com