आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने पूरी दुनिया पर कब्जा कर लिया है. छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा काम आजकल AI की मदद से किया जाता है. ऑफिस प्रेजेंटेशन से लेकर ट्रैवल गाइड तक AI की मदद से आप ले सकते हैं. ऐसे में भारत का पहला AI ट्रैवल इनफ्लुएंसर बनाया गया है, जो राधिका सुब्रमण्यम हैं. यह तमिल और इंग्लिश भाषा बोलती हैं और हमेशा छुट्टियों पर ही रहती हैं. कलेक्टिव आर्टिस्ट कंपनी ने एक AI ट्रैवल इनफ्लुएंसर बनाया है, जिसे कभी भी घूमने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है. इस बारे में कंपनी से जुड़े एक एक शख्स ने बताया कि राधिका किसी आम शख्स की तरह समझी जा सकती है. जो हमेशा छुट्टियों पर रहती हैं. .
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कौन हैं राधिका सुब्रमण्यम
राधिका की कहानी ऐसी है, जिससे कई युवा कनेक्ट कर सकते हैं. ये कहा जा सकता है कि उसने देश भर में घूमने के लिए कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ दी हैं, वह जिज्ञासु हैं, जमीन से जुड़ी हुई है, छोटी-छोटी चीजों की ओर अट्रैक्ट होती है. यह भारत की छोटी-छोटी जगह, हिडन जेम्स के बारे में आपको बताती हैं. हिडेन कैफे, सड़क के किनारे शिल्प कला, छोटे शहरों के त्योहार और कई चीजों के लिए आपको गाइड कर सकती हैं.
भारत से पहले जर्मनी भी कर चुका है AI ट्रैवल एजेंट लॉन्च
भारत पहला ऐसा देश नहीं है जिसने AI ट्रैवल इनफ्लुएंसर को लॉन्च किया है, इससे पहले 2023 में जर्मन नेशनल टूरिज्म बोर्ड ने जर्मनी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए AI जनरेटेड ट्रैवल एंबेसडर एम्मा को लांच किया था, जो इंग्लिश और जर्मन लैंग्वेज में बात कर सकती हैं. कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के रिवेन्यू अधिकारी और बिग बैंग सोशल के सीईओ सुदीप सुभाष ने कहा कि राधिका सुब्रमण्यम AI ट्रैवल इनफ्लुएंसर को लॉन्च करने से ट्रैवल को बढ़ावा मिलेगा. आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है, जो हमेशा आपके साथ रहता है, हमेशा आपकी आवाज के साथ तालमेल बिठाता है. इससे आप हिडन डेस्टिनेशन के बारे में पूछ सकते हैं और इंग्लिश और तमिल में बात कर सकते हैं. इसे खासतौर पर GENZ लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं