एयर इंडिया की महिला पायलट अब एक नया इतिहास रचने की तैयारी कर चुकी हैं. एयर इंडिया की महिला पायलट की एक टीम दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग यानि उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने जा रही हैं और सैन फ्रांस्सिको (एसएफओ) से उड़ान 9 जनवरी को बेंगलुरु पहुंचेगी और लगभग 16,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
Air India women pilots set to script history by flying over North Pole on world's longest air route
— ANI Digital (@ani_digital) January 8, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/BjyjHQNlwP pic.twitter.com/m0HL4lbLls
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है और एयरलाइन कंपनियां इस मार्ग पर अपने सर्वश्रेष्ठ और अनुभवी पायलटों को भेजती हैं. इस बार एयर इंडिया ने एक महिला कप्तान को सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू जाने के लिए ध्रुवीय मार्ग से यात्रा की जिम्मेदारी दी है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कैप्टन जोया अग्रवाल ने कहा, कि मुझे गर्व है कि मेरी टीम में कैप्टन पापागारी, आकांक्षा सोनावने और शिवानी मन्हास जैसी अनुभवी कैप्टन हैं. यह पहली बार है जब पायलटों की ऐसी टीम उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरेगी, जिसमें केवल महिलाएं होंगी और एक तरह से यह इतिहास रचना होगा. यह किसी भी पेशेवर पायलट के लिए एक सपने की तरह है जो सच होने जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं