विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2023

कैसे दिखते विराट कोहली जो सच में होते किंग, डॉक्टर से लेकर पायलट तक, AI ने दिखाए 10 निराले अवतार

सोशल मीडिया पर इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही इन वायरल तस्वीरों में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली किसी में राजा, तो किसी तस्वीर में डॉक्टर के तौर पर दिखाई दे रहे हैं.

कैसे दिखते विराट कोहली जो सच में होते किंग, डॉक्टर से लेकर पायलट तक, AI ने दिखाए 10 निराले अवतार
अगर क्रिकेटर के अलावा डॉक्टर होते विराट कोहली तो ऐसे दिखते, देखें AI की ये वायरल तस्वीरें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ हर दिन इंटरनेट पर कुछ न कुछ नया देखने को मिलता रहता है. कल्पनाओं को उड़ान देती इस तकनीक की वजह से आर्ट एक अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है. कभी इतिहास का कोई किरदार आज के दौर में पहुंच जाता है, तो कभी मौजूदा वक्त का कोई सेलिब्रिटी इतिहास के पन्नों में छिपे किरदारों से नजर आने लगते हैं. एक ताजा पोस्ट में सामने आई तस्वीरों को देख आप भी हैरान रह जाएंगे, जब इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को किसी तस्वीर में राजा, तो किसी तस्वीर में डॉक्टर के तौर पर देखा गया.

यहां देखें पोस्ट

A post shared by SAHID (@sahixd)

अलग-अलग रूप में दिखे कोहली

पोस्ट को एक साहिद नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, इसमें कुल 10 तस्वीरें नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर में भारी भरकम गहनों और ताज से सजे विराट कोहली नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में किंग कोहली एस्ट्रोनॉट के लुक में नजर आ रहे हैं. किसी तस्वीर में वह डॉक्टर बने दिखाई दे रहे हैं, तो किसी में युद्ध के मैदान में लड़ते सिपाही की तरह. किसी में लड़ाकू पायलट और एक में पुलिसकर्मी के रूप में दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'विराट कोहली अक्रॉस द मल्टीवर्स.'

लोग बोले- कोहली तो किंग हैं

शेयर किए जाने के बाद से पोस्ट को चार हजार से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कोहली सिर्फ किंग लुक में ही सूट करते हैं.' वहीं एक ने लिखा, 'ये आश्चर्यजनक है.' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'विराट सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए बने हैं.'

ये भी देखें- सारा अली खान ने पैपराजी के साथ की गपशप, जरा हटके जरा बचके देखने का किया अनुरोध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli AI Generated Pictures, Virat Kohli, AI Artist Imagines Virat Kohli, Artificial Intelligence, AI, Artificial Intelligence Program, Cricket, 10 Pictures Of Virat Kohli, Virat Kohli AI, Virat Kohli AI Picture, Virat Kohli Viral Pic, Virat Kohli News, Amazing Picture, Virat Kohli Viral Photos, AI Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com