विज्ञापन

अमेरिका के बाहर UAE में बन रहा था सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर, ईरान हमलों के बाद प्लान में बदलाव: सूत्र

इस प्रोजेक्ट के पहले चरण - 'स्टारगेट UAE' नाम के 30 अरब डॉलर के 1-गीगावाट कंप्यूट क्लस्टर - का कंस्ट्रक्शन पिछले साल शुरू हुआ था और इसकी पहली 200 मेगावाट क्षमता इस साल चालू होने वाली है.

संयुक्त अरब अमीरात के लिए एआई डेटा सेंटर प्रोजेक्ट बहुत मायने रखता है.
  • संयुक्त अरब अमीरात ईरान के साथ तनाव के कारण अबू धाबी में 5-गीगावाट AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट में बदलाव कर रहा है
  • डेटा सेंटर को ड्रोन और मिसाइल हमलों से बचाने के लिए एयर डिफेंस और भूमिगत संरचनाओं पर विचार किया जा रहा है
  • प्रोजेक्ट का नेतृत्व G42 कंपनी कर रही है, जो UAE के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून के नियंत्रण में है

ईरान के साथ तनाव के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चुपचाप 5-गीगावाट वाले AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट की योजनाओं में बदलाव कर रहा है. यह प्रोजेक्ट अमेरिका के बाहर सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है. मामले की जानकारी रखने वाले छह लोगों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी. शुरू में इसे अबू धाबी में 10-वर्ग-मील (26-वर्ग-किलोमीटर) के कैंपस के तौर पर बनाने की योजना थी. लेकिन अब इसमें बदलाव होने जा रहा है. इन सभी सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि वे इन सुविधाओं को ड्रोन और मिसाइल हमलों से बेहतर ढंग से सुरक्षित रखने के तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं, जिनमें एयर डिफेंस का इस्तेमाल और कुछ सुविधाओं को जमीन के नीचे बनाना शामिल है. प्रोजेक्ट के ब्लूप्रिंट में किए जाने वाले संभावित बदलावों के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

डेटा सेंटर प्रोजेक्ट UAE के लिए बहुत अहम

UAE-US AI कैंपस की योजना की घोषणा पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस अमीर खाड़ी देश की यात्रा के दौरान की गई थी. यह प्रोजेक्ट UAE के ग्लोबल AI पावरहाउस बनने के लक्ष्यों के लिए बहुत अहम है, क्योंकि वह अपनी अर्थव्यवस्था को तेल पर निर्भरता से दूर ले जा रहा है. इसका नेतृत्व G42 कर रही है, जो एक AI फर्म है और इसे UAE के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रपति के भाई, शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान कंट्रोल करते हैं.

Nvidia AI चिप्स और दूसरी एडवांस्ड अमेरिकी टेक्नोलॉजी तक पहुंच के बदले, UAE चीन के साथ AI संबंध कम करने और 'स्टारगेट' पहल के अमेरिकी डेटा सेंटरों में निवेश करने पर सहमत हुआ. 'स्टारगेट', AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए OpenAI, Oracle और SoftBank के बीच एक जॉइंट वेंचर है.

कब तक बनेगा नया मास्टर प्लान

रॉयटर्स से बात करने वालों में एक अमेरिकी अधिकारी, एक पश्चिमी राजनयिक और इस चर्चा की जानकारी रखने वाले इंडस्ट्री के अधिकारी शामिल थे. समाचार एजेंसी यह पता नहीं लगा सकी कि अमीराती अधिकारी नया मास्टर प्लान फाइनल करने के कितने करीब हैं या प्रस्तावित बदलावों से कंस्ट्रक्शन की लागत और समय-सीमा पर कितना असर पड़ सकता है.

इस प्रोजेक्ट के पहले चरण - 'स्टारगेट UAE' नाम के 30 अरब डॉलर के 1-गीगावाट कंप्यूट क्लस्टर - का कंस्ट्रक्शन पिछले साल शुरू हुआ था और इसकी पहली 200 मेगावाट क्षमता इस साल चालू होने वाली है. ओरेकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर लैरी एलिसन के अनुसार, पूरा होने पर इसमें इतनी क्षमता होगी कि UAE की हर सरकारी एजेंसी और कमर्शियल संस्थान को दुनिया के सबसे एडवांस्ड AI मॉडल से जोड़ा जा सके. ओरेकल इस प्रोजेक्ट पर G42 के साथ पार्टनरशिप कर रहा है.

तीन सूत्रों ने बताया कि नए डिजाइन में एयर डिफेंस सिस्टम शामिल किए जा रहे हैं, जिनमें ड्रोन और मिसाइल इंटरसेप्टर और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग उपकरण शामिल हैं. एक अन्य सूत्र ने बताया कि अन्य संभावित उपायों में ब्लास्ट-रेसिस्टेंट कंक्रीट का इस्तेमाल और बैकअप पावर व कूलिंग सिस्टम को जोड़ना शामिल है.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने पुतिन को गिफ्ट किया 2000 साल पुराना ग्रंथ और उसकी एक-एक खासियत भी बताई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UAE, AI Data Center, AI Data Center Park
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com