प्यार में जिस किसी को भी धोखा मिलता है तो वह पूरी तरह से टूट जाता है. ब्रेकअप से उबरना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है. लोग लंबे समय तक खुद को संभाल नहीं पाते. कई बार हम किसी रिश्ते में इतने डूब जाते हैं कि जब वे टूटते हैं, तो हम पर इसका बहुत गहरा असर होता है. ऐसे हालात से उबर पाना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन, ये पूरी तरह हमारे ऊपर ही निर्भर करता है कि हम इससे कैसे उबरें. कुछ ऐसा ही हुआ है देहरादून के एक शख्स के साथ. जिसने अपने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी का नया रास्ता बना लिया.
दिव्यांशु बत्रा जिनकी उम्र 21 साल है, इतनी कम उम्र में ही प्यार में धोखा मिलने के बाद वह काफी टूट गए. लेकिन, प्यार में मिले इस धोखे से उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने के बजाए इस ब्रेकअप को उन्होंने अपने जीवन का नया रास्ता बना लिया है. दिव्यांशु ने देहरादून के जीएमएस रोड पर ‘दिल टूटा आशिक- चाय वाला' नाम से एक रेस्टोरेंट खोल लिया है. जैसा कि नाम से पता चलता है, यह उसके खुद के जीवन का ही एक हिस्सा है, जब उन्हें प्यार में धोखा मिला था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपनी दुखद प्रेम कहानी के बारे में बताते हुए दिव्यांशु बत्रा ने कहा, “मेरी हाई स्कूल के दिनों की एक गर्लफ्रेंड थी, जिससे मुझे पिछले साल ब्रेकअप करना पड़ा, क्योंकि उसके माता-पिता हमारे साथ होने के खिलाफ थे. उसके बाद, मैं लगभग छह महीने तक उदास रहा और पूरा समय केवल PUBGखेलने में बिताया.” एक दिन उन्होंने फैसला किया कि वह इस सबसे बाहर निकलेंगे और लंबे समय तक शोक नहीं मनाएंगे.
दिव्यांशु ने अपनी बचत के पैसों से कैफे खोला. इसे कैफे को वह अपने छोटे भाई राहुल बत्रा के साथ चलाते हैं. इस कैफे के जरिए वो कई दूसरे लोगों की भी मदद करना चाहते हैं जिन्हें प्यार में धोखा मिला है. उन्होंने कहा, “जीवन में हर कोई इस दौर से गुजरता है. इसलिए, मैं चाहता था कि वे यहां आएं और अपने किस्से और दर्द को शेयर करें, ताकि मैं उन्हें इससे उबरने और आगे बढ़ने में मदद कर सकूं.”
उनके इस कैफे ने लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया है. इसके नाम की वजह से ना सिर्फ लोकल लोग बल्कि टूरिस्ट भी यहां आते और वक़्त बिताते हैं. सोशल मीडिया पर भी ये लोगों का ध्यान खींच रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं