विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

काम कर रहा था शख्स, पीछे से आया हाथी का बच्चा और मारी सूंड, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. हाथी के बच्चे ने एक शख्स के साथ मस्ती की, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस वीडियो को राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani) ने शेयर किया है.

काम कर रहा था शख्स, पीछे से आया हाथी का बच्चा और मारी सूंड, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें Viral Video
हाथी के बच्चे ने शख्स के साथ कुछ इस तरह की मस्ती, वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. हाथी के बच्चे ने एक शख्स के साथ मस्ती की, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस वीडियो को राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani) ने शेयर किया है. डेली मेल की खबर के अनुसार, ये वीडियो पिछले साल थाईलैंड के चियांग माई के मा-सा एलिफेंट कैंप में फिल्माया गया था.

आदिवासी बच्चे ने पंजाबी गाने पर किया ऐसा जबरदस्त डांस, गुरु रंधावा बोले- 'जल्द मिलूंगा इससे...' देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि खुनसुक नाम का एक वर्षीय हाथी का बच्चा बाड़े में खड़ा है, जो पेंट कर रहे कीपर डैन डेंग को सूंड मारकर बुलाने की कोशिश करता है. लेकिन वो नजरअंदाज कर देता है. खुनसुक फिर सूंड मारता है और डैन बच्चे के पास आता है और उसके साथ खेलने लगता है. 

पीएम इमरान खान को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन तो नर्स दिखने लगीं उन्हें 'हूर', देखें Viral Video

20 वर्षीय डैन पास आता है तो खुनसुक खड़ा हो जाता है और बाड़े के बाहर टांग रख देता है और डैन के साथ खेलने लगता है. दिल छू लेने वाले इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 

युजवेंद्र चहल फिर पहुंचे मार्टिन गप्टिल के पास, पूछा- 'क्या बोला था मुझे...' मिला ऐसा करारा जवाब- देखें Video

परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''इस मनमोहक वीडियो में एक हाथी का बच्चा फेंस पेंटर के पास जाता है और खेलना शुरू कर देता है. हाथी को खेलता देखकर बहुत अच्छा लग रहा है.'' इस वीडियो को उन्होंने ट्विटर पर 26 जनवरी को शेयर किया था, जिसके अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 600 से ज्यादा लाइक्स और 170 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. 

लोगों को ये वीडियो बहुत अच्छा लगा. लोगों ने ट्विटर पर ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baby Elephant, Baby Elephant Playing With Man, Adorable Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com