विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

दूल्‍हा-दुल्‍हन ने शादी में किया ऐसा डांस कि वीडियो हो गया वायरल

मलयाली एक्‍टर अश्‍वथी वारियर और अभ‍िलाष उन्नीकृष्णन ने अपनी शादी का एक वीडियो बनाया है. इस वीडियो में दूल्‍हा-दुल्‍हन के अलावा शादी में शरीक हुए सभी मेहमान डांस कर रहे हैं.

दूल्‍हा-दुल्‍हन ने शादी में किया ऐसा डांस कि वीडियो हो गया वायरल
  • दक्षि‍ण भारत की एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है
  • शादी का वीडियो मलयाली एक्‍टर अश्‍वथी वारियर का है
  • वीडियो में दूल्‍हा-दुल्‍हन के साथ सारे मेहमान नाच रहे हैं
नई द‍िल्‍ली: भारत विवधिताओं का देश है. सभी राज्‍यों का खान-पान, वेष-भूषा, परंपराएं और जीवनशैली एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं. खासतौर से शादी-ब्‍याह की बात तो औेर भी अलग है. लेकिन कई बार इन विव‍िधताओं को इतना स्‍टीरियोटाइप यानी कि ऐसी छवि में कैद कर दिया जाता है जिसका वास्‍तविकता से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता. उदाहरण के लिए हमेशा यही कहा जाता है कि पंजाबी शादियों में खूब मस्‍ती होती है लेकिन दक्षिण भारत में बेहद सादगी और बिना शोर-शराबे के शादी की रस्‍में निभाई जाती हैं. 
 
south indian wedding video viral 650


इस शादी में देवी लक्ष्‍मी बनकर पहुंची दुल्‍हन तो दूल्‍हा बना व‍िष्‍णु

इसी स्‍टीरियोटाइप को गलत साबित करते हुए मलयाली एक्‍टर अश्‍वथी वारियर और अभ‍िलाष उन्नीकृष्णन ने अपनी शादी का एक वीडियो बनाया है. इस वीडियो में दूल्‍हा-दुल्‍हन के अलावा शादी में शरीक हुए सभी मेहमान और बाराती सुपरहिट गाने 'आई एम मल्‍लू' पर डांस कर रहे हैं. दुल्‍हन का पहनावा ट्रेडिशनल जरूर है, लेकिन स्‍टाइल और अदाएं एकदम बिंदास हैं. वहीं लुंगी पहना हुआ दूल्‍हा मस्‍त होकर नाच रहा है. यही नहीं मेहमान भी पूरी शादी खूब इंज्‍वॉय कर रहे हैं. 
 
ashwithi

सामंथा रुथ प्रभू और चैतन्‍य नागा की शादी की Inside Photos

2 म‍िनट 32 सेकेंड का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो का मस्‍ताना अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आप भी देख‍िए यह वीडियो और हो जाइए मस्‍त:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com