- आमिर के चाइनीज प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
- 'धाकड़' सांग को वहां के चीनी लोकेशन पर किया गया है शूट
- यूट्यूब पर दंगल के फिल्म का वीडियो पोस्ट करने के बाद हुआ वायरल
नई दिल्ली:
आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' को रिलीज हुए 6 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली यह फिल्म देश के साथ-साथ विदेश में भी हिट रही. भारत के साथ-साथ यह फिल्म चीन में भी सुपरहिट रही. यह चीन के फिल्म इतिहास में एक अरब युआन कमाने वाली 33वीं फिल्म बनी थी. भारतीय करंसी में यह राशि लगभग 1000 करोड़ रुपये है. चीन में लोकप्रिय टिकट वेबसाइट माओयान जो देश के ज्यादातर थियेटरों से जुड़ी हुई है, उसके मुताबिक 'दंगल' की कुल कमाई एक अरब युआन से भी ज्यादा हुई थी. इसके साथ ही यह चीन के सिनेमाई इतिहास के महज 32 फिल्मों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गई थी.
अब यह फिल्म कुछ खास वजह से चर्चा में है. फिल्म का एक गाना गाना 'धाकड़' इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है. दरअसल चीन में आमिर खान के प्रशंसकों ने 'धाकड़' गाने को 'अलग ढंग' से पेश किया है. दरअसल 'AamirKhan FC China'ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दंगल फिल्म के सुपरहित सांग 'धाकड़ है धाकड़ है ऐसी धाकड़ है' पर उनके चीनी प्रशंसकों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. 5 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो को चीन के अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया गया है.
डांस ग्रुप के एक डांसर कारेन चेन ने यूट्यूब पर लिखा, जो लोग इस वीडियो में डांस कर रहे हैं उनके पास इसका थोड़ा भी अनुभव नहीं था. उनलोगों ने वीडियो बनाने के लिए सिर्फ एक हफ्ते की ट्रेनिंग की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aamir Khan, Dangal In China, Dhakad, China, India, Social Media