विज्ञापन

टीवी की ये हाई-पेड एक्ट्रेसेस, नहीं हैं बॉलीवुड हीरोइन्स से कम, एक एपिसोड के लेती हैं लाखों रुपए, तीसरे नंबर वाली फीस जान उड़ जाएंगे होश

अगर आप ऐसा सोचते है कि बॉलीवुड एक्ट्रसेस ही बड़ी-बड़ी कमाई करती हैं और करोड़ों में फीस लेती हैं तो आप गलत है. टीवी की कुछ पॉपुलर एक्ट्रेसेस, कई सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर भी भारी हैं.

टीवी की ये हाई-पेड एक्ट्रेसेस, नहीं हैं बॉलीवुड हीरोइन्स से कम, एक एपिसोड के लेती हैं लाखों रुपए, तीसरे नंबर वाली फीस जान उड़ जाएंगे होश
स्मृति ईरानी से रुपाली गांगुली तक ये है टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

अगर आप ऐसा सोचते है कि बॉलीवुड एक्ट्रसेस ही बड़ी-बड़ी कमाई करती हैं और करोड़ों में फीस लेती हैं तो आप गलत है. टीवी की कुछ पॉपुलर एक्ट्रेसेस, कई सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर भी भारी हैं. टीवी की ये अभिनेत्रियां एक-एक एपिसोड्स के लाखों रुपए लेती हैं. इनकी पॉपुलैरिटी ऐसी है कि इन्हें घर-घर में पहचान मिल चुकी हैं. इनका क्रेज ऐसा ही कि अगर लोग इनके शोज न देखें तो उनका दिन ही पूरा नहीं होता. आज हम टीवी की ऐसी ही हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की बात कर रहे हैं.

रुपाली गांगुली

टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली घर-घर में मशहूर है. जुलाई 2020 में शुरू हुआ ये शो छह सालों से लगातार चल रहा है. इसके कई एक्टर्स बदल गए और नए एक्टर्स भी जुड़े. लेकिन शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का जलवा बरकरार है और वह आज भी शो की जान हैं. खबरों के अनुसार रुपाली हर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं.

तेजस्वी प्रकाश

टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश भी लाखों में फीस लेती हैं. बिग बॉस 15 जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई. इसके बाद वह मास्टर शेफ में भी नजर आईं, जिसने उन्हें और भी पॉपुलर बना दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी एक एपिसोड के 2 लाख रुपए चार्ज करती हैं.

स्मृति ईरानी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की तुलसी विरानी यानी स्मृति ईरानी टीवी की हाई-पेड एक्ट्रेस हैं. वह एक एपिसोड के 14 लाख रुपए ले रही हैं. नेता और अभिनेता स्मृति ने खुद इस बात का खुलासा किया था. उनका शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है.

अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता फेम अंतिका लोखंडे भी टीवी की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं. बिग बॉस के बाद वह अपने पति के साथ मास्टर शेफ शो में नजर आईं. रिपोर्ट्स के अनुसार वह शो के एक एपिसोड के 2.5 से 3 लाख रुपए तक लेती हैं.

जन्नत जुबैर

महज 23 साल की जन्नत जुबैर भी टीवी की हाई-पेड एक्ट्रेसस में शामिल हैं. वह पहली बार टीवी शो फुलवा में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर चर्चा में आईं. आज वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. उन्हें मास्टर शेफ शो में देखा जा रहा है. बताया जाता है कि यहां एक एपिसोड के वह 2 लाख रुपए लेती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TV S Highest Paid Actresses, Anupama, Highest Paid Tv Actresses, Highest Paid TV Actor, Highest Paid TV Actor In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com