विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2022

Viral Video: शेफ ने बनाया चॉकलेट ड्रैगन, लोगों ने कहा- इसे खा भी सकते हैं क्या?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शेफ ने चॉकलेट को ड्रैगन का शेप दे दिया है. यह दिखने में बिल्कुल सच लग रहा है. इस चॉकलेट को मशहूर शेफ Amaury Guichon ने बनाया है. इसका एक वीडियो इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Viral Video: शेफ ने बनाया चॉकलेट ड्रैगन, लोगों ने कहा- इसे खा भी सकते हैं क्या?

यूं तो इस दुनिया में कई तरह के चॉकलेट खाने और देखने को मिल जाते हैं, मगर आज हम जो आपको चॉकलेट के बारे में बताने जा रहे हैं, वो ज़रा हटके है. इस वीडियो को देखने के बाद आपका मन चॉकलेट खाने का तो होगा, मगर थोड़ा डर-डर के. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेफ ने ड्रैगन शेप में चॉकलेट बनाया है. चॉकलेट को देखने के बाद लगेगा कि आप वाकई में किसी ड्रैगन को देख रहे हैं. ये ड्रैगन चॉकलेट बिल्कुल रियल लग रहा है.

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शेफ ने चॉकलेट को ड्रैगन का शेप दे दिया है. यह दिखने में बिल्कुल सच लग रहा है. इस चॉकलेट को मशहूर शेफ Amaury Guichon ने बनाया है. इसका एक वीडियो इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे करोड़ों व्यूज़ मिल चुके हैं. इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शेफ Amaury Guichon मेहनत से चॉकलेट को ड्रैगन का शेप दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन भी इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रहा है. एक यूज़र ने कहा है- वाकई में मैंने कभी ड्रैगन चॉकलेट नहीं खाया है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा है- ये शेफ कमाल के हैं. हमेशा इनोवेटिव चॉकलेट बनाते रहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chef Made Dragon Chocolate, Chef Made Chocolate Giraffe, Chef, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com