विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2023

खतरनाक सांप को खिलौना समझ हाथ से पकड़ कर घुमाने लगी छोटी बच्ची, फिर हुआ कुछ ऐसा...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद कई यूज़र्स हैरान कर देने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्ची हाथ में सांप लेकर दौड़ रही है. बच्ची को लग रहा है कि सांप एक खिलौना है. हालांकि अन्य लोगों को लग रहा है कि ये सांप बच्ची को नुकसान पहुंचा सकती है.

खतरनाक सांप को खिलौना समझ हाथ से पकड़ कर घुमाने लगी छोटी बच्ची, फिर हुआ कुछ ऐसा...

बच्चों के बारे में कहा जाता है कि वो ईश्वर का रूप होते हैं. उन्हें सही और गलत की पहचान नहीं होते हैं. वो बिल्कुल दिल के सच्चे होते हैं. हमेशा देखा जाता है कि इसी चक्कर में बच्चे खुद को चोट पहुंचा लेते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची हाथ में खतरनाक सांप को लेकर घूम रही है. उसे इस बात का अहसास ही नहीं कि सांप उसे नुकसान भी पहुंचा सकता है. बच्ची को देखकर आस-पास के लोग चिल्लाने भी लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से दंग हो रहे हैं. इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद कई यूज़र्स हैरान कर देने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्ची हाथ में सांप लेकर दौड़ रही है. बच्ची को लग रहा है कि सांप एक खिलौना है. हालांकि अन्य लोगों को लग रहा है कि ये सांप बच्ची को नुकसान पहुंचा सकती है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है. 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा है- बच्ची को कहां पता है कि सांप खतरनाक होते हैं. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही खतरनाक वीडियो है. मुझे ऐसा लग रहा है कि ये बच्ची को वाकई में सांप के बारे में नहीं पता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cute Girl, Snake Viral Video, Viral And Trending Video, Little Girl With Snake, Viral And Trending Video On Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com