विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

जूते का फीता बांधते वक्त एक बच्चे के ऊपर चढ़ गई कार, राहगीरों ने ऐसे बचाई जान

किसी ने सच ही कहा है कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'. अगर आपको अब भी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है, तो इस वीडियो को देख लो.

Also Read in
जूते का फीता बांधते वक्त एक बच्चे के ऊपर चढ़ गई कार, राहगीरों ने ऐसे बचाई जान
  • राहगीरों की मदद और बच्चे के बैग ने बचाई उसकी जान.
  • चीन का ये वीडियो सच में हैरान कर देने वाला है.
  • बच्चे की जान बच गई, इस पर अब भी किसी को यकीन नहीं.
किसी ने सच ही कहा है कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'. अगर आपको अब भी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है, तो हैरान करने वाली इस वीडियो को देखकर आपको सच में यकीन हो जाएगा कि इस दुनिया में भगवान की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता. दरअसल, एक बच्चे के ऊपर उस वक्त एक कार चढ़ गई, जब वो रास्ते पर रुककर अपने जूते के फीते बांध रहा था. मगर अच्छी बात ये रही कि इस दर्दनाक हादसे का अंत काफी सुखद रहा और उस बच्चे को राह चलते लोगों ने कार को ऊपर उठाकर बचा लिया. 

दरअसल, इस वीडियो को सीजीटीएन के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो के अपलोड होते ही ये काफी वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि 13 नवंबर की ये घटना चीन के यूकिंग प्रांत की है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूली बच्चा रोड पर बने पार्किंग स्लॉट में अपने जूते का फीता बांध रहा था, तभी एक कार पीछे से आई और बच्चे के ऊपर चढ़ गई. 

यह भी पढ़ें - 70 साल के करोड़पति से तलाक लेने बाद जानिए क्या कर रही है ये पॉर्न स्टार

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में बैठी एक महिला तुरंत बाहर निकलती है और बच्चे को देखने लगती है. जब उसे एहसास होता है कि बच्चा गाड़ी के अंदर भी फंस गया है तो वो खुद उसे बचाने की कोशिश करने लगती है. इतना देखते ही, वहां से गुजरने वाले लोग इंसानियत दिखाते हैं और एक साथ कई लोग मिलकर कार को ऊपर उठाकर बच्चे को बाहर निकाल लेते हैं.  

यह भी पढ़ें - तो क्या देश बनाना इतना आसान है? जानिए 'किंगडम ऑफ दीक्षित' की पूरी सचाई

वीडियो में साफ देख सकते हैं कि वहां मौजूद भीड़ बच्चे को सफलता पूर्वक निकाल लेती है. उसके बाद उस बच्चे को अस्पताल ले जाया जाता है. मगर अच्छी बात ये होती है कि बच्चा इस हादसे में मामूली रूप से घायल होता है. अगर आप इस वीडियो को गौर से देखेंगे तो बच्चे की पीठ पर एक बैग दिख रहा है, जो कार के टायर के अंदर आ जाता है और वह फंस जाता है. यगी वजह है कि इस बैग के फंसने की वजह से उस बच्चे की जान बच जाती है. 

यहां देखें ये चमत्कारी वीडियो- 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Boy Run Over By Car, People Lift Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com